विराट के लिए दुखी पड़ोसी, बहा रहे हैं घड़ों आंसू
नई दिल्ली। हेडलाइन पढ़कर आप सोच रहे होंगे कि आखिर विराट कोहली ने ऐसा क्या कर दिया जिसके कारण उनके पड़ोसी रो रहे हैं तो सुनिए इसके पीछे की वजह काफी खास है। दरअसल विराट कोहली दिल्ली के पुराने मीरा बाग, पश्चिम विहार वाले घर को छोड़ गुड़गांव शिफ्ट होने वाले हैं।
जिसके कारण पश्चिम विहार वाले लोग काफी निराश और दुखी हैं, लोगों का कहना है कि विराट कोहली की वजह से ही उनकी सोसायटी को लोग विराट विहार कहते थे लेकिन अब जब विराट यहां से चले जायेंगे तो हमारी सोसायटी सूनी हो जायेगी।
फिलहाल पूरी सोसायटी विराट की सफलता पर नाज करती है, अपनी कालोनी में चीकू के नाम से मशहूर विराट के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए सोसायटी वालों ने मीडिया से कहा कि हां हमें दुख हो रहा है कि विराट यहां से जा रहे हैं, वो केवल एक खिलाड़ी नहीं बल्कि लोगों के लिए प्रेरणा है लेकिन वो कहीं भी रहे, सोसायटी वाले उन्हें कभी नहीं भूल सकते है, बस हम यही चाहते हैं कि वो दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
