जन जागरण फैलाने पहुंचे धोनी
रांची, 19 जुलाईः एकदिवसीय भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रांची में छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं और साथ ही जन कल्याण का काम भी कर रहे हैं। एड्स और पोलियो जैसी बीमारियों को राज्य से मिटाने के लिए धोनी राज्य में जनजागरण अभियान में जुटे हैं।
श्रीलंका में टेस्ट श्रंखला खेलने की बजाय आराम को तरजीह देने वाले धोनी ने अपनी छवि और समय का सदुपयोग करते हुए एड्स और पोलिया-उन्मूलन कार्यक्रमों को रफ्तार देने की बात कही।
एड्स और पोलियो उन्मूलन कार्यक्रमों की सफलता के लिए उन्होंने अपनी आवाज में एक संदेश प्रसारित किया। इसके अलावा उन्होंने एक संक्षिप्त फिल्म में भी काम किया, जिसमें उन्होंने बच्चों को पढ़ाई में मन लगाने और स्कूल न छोड़ने का पाठ पढ़ाया।
धोनी का यह संदेश एफएम स्टेशनों से प्रसारित किया गया तथा उनकी संक्षिप्त फिल्म को स्थानीय टीवी चैनलों और दूरदर्शन ने प्रसारित किया। धोनी ने अपने संदेश में कहा, "मैं देश के लिए तो रोज ही क्रिकेट खेलता हूं, आज मैं एड्स के बारे में बोलूंगा। शिक्षा आत्मसम्मान के लिए जरूरी है। अपने बच्चों को स्कूल भेजिए।"
झारखंड के स्वास्थय मंत्री भानू प्रताप शाही ने शनिवार को पत्रकारों से बताया, "धोनी ऐसे समय में बिना कोई पारिश्रमिक लिए विज्ञापन कर रहे हैं, जब उनकी आवाज के लिए विज्ञापन कंपनियां लाखों रुपया देने के लिए तैयार हैं।" रांची के रहने वाले धोनी झारखंड के ब्रांड एंबेस्डर हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications