Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट कोहली के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर, बोर्ड के फैसले पर टिकी निगाह

नई दिल्ली। विराट कोहली के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर है, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने नवंबर माह में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज से दूर हो सकते हैं। इस बाबत खुद कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वह व्यक्तिगत वजहों से इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। कोहली ने व्यक्तिगत वजहों का हवाला देते हुए बीसीसीआई से ब्रेक मांगा है, ऐसे में अगर बीसीसीआई उनकी अपील को स्वीकार कर लेती है तो वह श्रीलंका के खिलाफ होने वाले सीरीज में नहीं दिखेंगे। श्रीलंका के खिलाफ भारत टेस्ट मैच के अलावा वनडे और टी-20 सीरीज भी खेलेगी।

अगले महीने से शुरू होगी सीरीज

श्रीलंका के खिलाफ भारत पहले तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा, इसके अलावा तीन वनडे मैचों की सीरीज और तीन टी-20 मैचों की भी सीरीज खेलेगा। यह सीरीज 16 नवंबर से शुरू हो रही है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज 16 नवंबर से लेकर 24 दिसंबर तक चलेगी। बीसीसीआई बोर्ड के सूत्र की मानें तो कोहली ने बोर्ड से कहा है कि वह व्यक्तिगत वजहों से अगले महीने से शुरू हो रही सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। विराट कोहली लगातार एक के बाद सीरीज खेल रहे हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले खुद को तरोताजा रखना चाहते हैं, जिसके चलते वह कुछ दिनों के लिए विराम चाहते हैं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज अगले वर्ष जनवरी माह में शुरू होगी।

बीसीसीआई की अहम बैठक आज

बीसीसीआई की वरिष्ठ चयनकर्ता की टीम मुंबई में आज बैठक करेगी, जहां टीम इंडिया का न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों, वह श्रीलंका के लिए टीम का चयन किया जाएगा। इससे पहले धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में विराट कोहली उपलब्ध नहीं थे, उनके कंधे में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह खेल नहीं पाए थे और उनकी जगह टीम में अजिंक्या रहाणे को जगह मिली थी।

कोहली ने बयान किया दर्द

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया 16 नवंबर को पहला टेस्ट मैच खेलेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के बाद जब कप्तान कोहली से इस बाबत पूछा गया कि वह कैसे इतने व्यस्त कार्यक्रम का सामना करेंगे तो उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों और गेंदबाजों को रोटेट किया जाएगा, ताकि वह अपनी पूरी क्षमता के साथ खेल सके, ऐसा घरेलू सीरीज के अलावा विदेशी सीरीज में भी किया जाएगा। कोहली ने कहा कि व्यस्त कार्यक्रम को लेकर हमने बात की है, यह काफी ज्यादा व्यस्त हो गया है, इसे लेकर हमे निसंदेह बैठकर बात करनी होगी। उन्होंने कहा कि अगर आप न्यूजीलैंड की टीम को देखें तो उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कोई मैच नहीं खेला है, ऐसे में बड़े टूर्नामेंट के दौरान व्यस्तता बड़ी भूमिका निभा सकती है।

इसे भी पढ़ें- जानिए अपनी डार्लिंग अनुष्का शर्मा को किस नाम से पुकारते हैं विराट कोहली?

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+