वर्ल्ड कप में हजारी के क्लब में शामिल हुए विराट, तोड़ा गांगुली का यह रिकॉर्ड
नई दिल्ली: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार के हुए मैच में विश्व कप में अपने एक हजार रन पूरे कर लिए। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए इस मैच के बाद कोहली ऐसे केवल तीसरे भारतीय बल्लेबाज गए हैं जिन्होंने विश्व कप में एक हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड कायम किया है।
कोहली के अलावा इस लिस्ट में पूर्व भारतीय बल्लेबाजों सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली का नाम भी आता है। कोहली ने 6 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 34 रनों की नाबाद पारी खेली थी। भारत ने इस मैच में रोहित शर्मा और केएल राहुल के शतकों की बदौलत आसानी से 265 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया था।
अपनी पारी के साथ ही कोहली ने गांगुली द्वारा विश्व कप में बनाए गए कुल रनों को भी पीछे छोड़ दिया है। कोहली के नाम विश्व कप में अब 1029 रन हो गए हैं जबकि गांगुली ने 1006 रन बनाए थे। इस लिस्ट में नंबर एक पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं। उनके नाम 2278 विश्व कप रन हैं। इतना ही नहीं, सचिन विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में भी पहले स्थान पर हैं।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व कंगारू कप्तान रिकी पोटिंग का नाम आता है जिन्होंने 1743 रन विश्व कप के बनाए हैं। आपको बता दें कि जब भारत ने 2 जुलाई को बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेला था तो कोहली ने ODI के लिए 2019 कैलेंडर वर्ष में भी अपने एक हजार रन पूरे कर लिए थे।
भारतीय टीम का अगला मुकाबला अब सेमीफाइनल में होगा। विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल के तहत टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीमें मंगलवार को एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम को इस मुकाबले में फिलहाल फेवरेट बताया जा रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
