VIDEO: अपने दो करोड़ फैंस को विराट कोहली ने ऐसे बनाया 'अप्रैल फूल'

नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को भले ही मैदान पर देखे हुए कुछ दिन हो गए हों, लेकिन सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वो काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्हें 'मोस्ट एंगेज्ड इंस्टाग्राम अकाउंट' का अवॉर्ड भी दिया गया, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की। इसके साथ ही विराट ने एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसके देखर फैंस पहले तो फैंस को कुछ समझ नहीं आया। फिर बाद में उन्हें मालूम चला कि उनके चहेते क्रिकेटर ने उन्हें अप्रैल फूल बनाया है।

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कप्तान कोहली ने लिखा, 'ये साल का वो समय है और मेरे पास आप सभी के लिए एक बेहद जरूरी मैसेज है। ध्यान से सुनिएगा।' विराट कोई आदेश दें और फैंस उसका पालन न करें, ऐसा हो सकता है क्य भला! विराट के फैंस ध्यान से सुनने लग गए कि वो क्या कहना चाहते हैं, लेकिन उन्हें कुछ सुनाई ही न दे।

पहले तो फैंस को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन वीडियो के अंत में पता चला कि विराट ने सभी को अप्रैल फूल बनाया है। विराट ने वीडियो का ऑडियो गायब कर दिया था और 1 अप्रैल को फैंस को फूल बनाया।

विराट कोहली को फैंस अब 7 अप्रैल से शुरू हो रहे IPL में देख पाएंगे। कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कप्तानी करेंगे। विराट कोहली IPL में इकलौते प्लेयर हैं जिनकी कभी नीलामी नहीं हुई। विराट साल 2008 से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलते आ रहे हैं और उन्हें हमेशा ही रिटेन किया गया है।

ये भी पढ़ें: आज ही के दिन धोनी के इस 'छक्के' ने भारत को जिताया था वर्ल्ड कप, सचिन का सपना किया था पूरा

Story first published: Monday, April 2, 2018, 15:02 [IST]
Other articles published on Apr 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+