अनुष्का को सरप्राइज देने के लिए फिल्म के सेट पर पहुंचे विराट कोहली
मुंबई। एक बार फिर से टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी दोस्त अनुष्का शर्मा की वजह से चर्चित है। कोहली इस समय रेस्ट पर हैं इसलिए वो अपना समय अनुष्का संग बिताना चाहते हैं इसलिए उन्हें जब भी मौका मिलता है वो पहुंच जाते हैं अपनी अनुष्का के पास।
अरे अरे ये हम नहीं कह रहे हैं. यह कहना है इंडिया.कॉम का..जिनकी खबर के मुताबिक विराट कोहली अचानक से मुंबई में चल रही उस फिल्म की शूटिंग सेट पर पहुंच गये जिसकी निर्माता अनुष्का शर्मा है। मालूम हो कि अनुष्का एक फिल्म 'फिल्लौरी' का निर्माण कर रही हैं और उसी की शूटिंग में व्यस्त हैं। कोहली को अचानक यूं सेट पर देखकर अनुष्का भी हैरान रह गईं।
खबर के मुताबिक दोनों ने सेट पर काफी वक्त बिताया और इसके बाद विराट वहां से अकेले ही कहीं के लिए रवाना हो गये। इससे पहले जब अनुष्का अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए बुडापेस्ट जा रही थीं तब भी विराट कोहली उन्हें एयरपोर्ट तक छोड़ने आये थे और ऐसी भी खबर आयी थी कि अनुष्का बुडापेस्ट से सीधे मुंबई ना जाकर दिल्ली विराट से मिलने उनके घर चली आयी थीं।
अनुष्का नहीं हैं कोहली का पहला प्यार..फिर कौन है वो?
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
