पहली ही पारी में शतक जड़कर कोहली ने लगाया रिकॉर्ड्स का छक्का
एंटिगुआ। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर से अपने बल्ले का दम दिखाया। कोहली ने पहली पारी में 143 रनों की शानदार पारी खेलकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये हैं। कोहली अभी भी 143 रनों पर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे हैं और उनका साथ आर अश्विन दे रहे हैं।
पहला टेस्ट: कप्तान कोहली का शतक, भारत ने बनाए 302 रन
पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर चार विकेट पर 302 रन है। लेकिन जिस तरह से वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर कप्तान कोहली ने अपना सैकड़ा जड़ा उसके बाद उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये हैं। कोहली ने शिखर धवन के साथ शानदारी साझेदारी करते टीम को मजबूत स्थित में पहुंचाया। कोहली के रिकॉर्ड्स पर एक नजर

वेस्टइंडीज में शतक लगाने वाले तीसरे कप्तान
बतौर कप्तान वेस्टइंडीज में शतक लगाने वाले कोहली तीसरे बल्लेबाज बने। इससे पहले कपिल देव व राहुल द्रविड़ यह कारनामा कर चुके हैं।

पहली ही पारी में 50 से अधिक का स्कोर
कोहली पहले ऐसे भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने पहली ही पारी में 50 से अधिक का स्कोर बनाया है। इससे पहले द्रविड़ ने 49 रन बनाये थे।

वेस्टइंडीज में शतक लगाने वाले दुनिया के आठवें कप्तान
कोहली आठवें ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज की धरती पर बतौर कप्तान पहली ही पारी में सैकड़ा जड़ा हो। इससे पहले पोटिंग ने यह कारनामा किया था।

सारे टेस्ट शतक विदेश में लगाये
बतौर कप्तान कोहली ने टेस्ट में कुल पांच शतक लगाये हैं और सभी शतक विदेशी धरती पर लगाये हैं।

भारत के बाहर सबसे अधिक शतक लगाने वाले तीसरे कप्तान
भारत के बाहर सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में बतौर कप्तान कोहली अजहर के बराबर पहुंच गये हैं। वहीं ब्रैडमैन पहले स्थान पर हैं।

सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले छठे नंबर पर
कोहली ने बतौर कप्तान 18 पारी में कुल 1000 रन पूरे कर लिये हैं। सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले वह दूसरे कप्तान बन गये हैं। उनसे आगे सुनील गावस्कर हैं। उन्होंने 14 पारियों में ही 1000 बना लिये थे। जबकि धोनी ने 18 पारी में 1000 रन बनाये थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications