Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट कोहली ने बनाया एक और विश्व रिकॉर्ड, डिविलियर्स को पछाड़ा

बेंगलुरू। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए चौथे एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया को भले ही हार नसीब हुई है लेकिन कप्तान विराट कोहली इस मैच में 21 रनों की अपनी पारी के दौरान एक नया विश्व रिकार्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल, वनडे में विराट कोहली बतौर कप्तान सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं। कोहली ने दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा है।

विराट कोहली ने बतौर कप्तान वनडे में अबतक 39 मैच खेले हैं और इस मैच में 21 रनों की पारी के साथ ही उनके नाम अब 2008 रन हो गए हैं। इससे पहले यह रिकार्ड एबी डिविलियर्स के नाम था जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करते हुए 41 वनडे मैंचों में 2000 रन पूरे किए थे। डिविलियर्स ने 2014 मे यह रिकार्ड बनाया था जो कोहली ने आज तोड़ दिया।

कोहली, आज के मैच में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर कुल्टर नाइल का शिकार बने। नाइल ने 25वें ओवर की दूसरी गेंद पर कोहली को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। कोहली ने अपनी पारी में तीन चौकों की मदद से 21 गेंदों में 21 रन बनाए थे। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का चौथा मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 21 रनों से हराकर चौथा वनडे जीत लिया। हालांकि भारत पहले ऑस्ट्रेलिया को तीन मैंचों में हराकर यह सीरीज अपने नाम कर चुका है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+