For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsENG: विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ एक खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। आगामी विश्वकप के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे इंग्लैंड दौरे पर पर भारतीय टीम का आगाज जीत के साथ हुआ है। वहीं इस पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम ने न सिर्फ 8 विकेट से जीत दर्ज की बल्कि कई सारे रिकार्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। ऐसे में अगर रिकॉर्ड बने और कोहली का नाम न हो तो भला ये कहां संभव हैं। टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने इस मुकाबले में एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में जैसे ही अपना 8वां रन पूरा किया वह टी20 क्रिकेट में 2000 रन बनाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन गए। वहीं टी20 क्रिकेट में विराट ने सबसे तेज 2000 रन पूरे किए हैं। वहीं, महिला क्रिकेट में मिताली राज भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले में 2000 रन बना चुकी हैं।

गौरतलब हो कि इससे पहले सबसे तेज 2000 रन बनाने का यह रिकॉर्ड न्यू जीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकलम के नाम था। मैकलम ने 67 टी20 मैच खेलकर यह उपलब्धि अपने नाम की थी। मंगलवार को अपने करियर का 61वां टी20 मैच खेल रहे विराट ने जब 2000 रन के क्लब में एंट्री की, तो वह सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। विराट से पहले इस क्लब में पूर्व कीवी कप्तान ब्रैंडन मैकलम के अलावा उनके हमवतन मार्टिन गप्टिल और पाकिस्तान के शोएब मलिक इस दो हजारी क्लब में शामिल हैं। गौरतलब हो कि इस दो हजारी क्लब से रोहित शर्मा महज 19 रन दूर हैं। वहीं टी20 क्रिकेट में अगर सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी की बात करें, तो विराट इस लिस्ट में भी सबसे ऊपर हैं। उन्होंने अभी तक कुल 18 टी20 अर्धशतक जड़े हैं। विराट के बाद सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी बनाने के मामले में गप्टिल (14 हाफ सेंचुरी) दूसरे और मैकुलम (13 हाफ सेंचुरी) तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि विराट के नाम अभी कोई टी20 इंटनैशनल शतक नहीं है, जबकि अब तक करीब 18 बल्लेबाज टी20 में शतक जड़ चुके हैं। गौरतलब हो कि इस बेहद अहम मुकाबले में विराट सेना ने इंग्लैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी और जीत से आगाज किया।

देखें इस दौरे की कुछ शानदार तस्वीरेंः

Story first published: Wednesday, July 4, 2018, 11:49 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+