For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड के खिलाफ हिट विकेट होकर कोहली ने बनाया रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ हिट विकेट आउट होकर विराट कोहली का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है, उनसे पहले सिर्फ एक ही कप्तान हैं जो हिट विकेट आउट हुए हैं।

By Ankur

राजकोट। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जिस तरह से आउट हुए उसके बाद वह वह इतिहास के पन्नों में भी दर्ज हो गए हैं। बतौर टीम इंडिया के कप्तान वह हिट विकेट आउट होकर चुनिंदा लोगों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।



इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली का व्यक्तिगत प्रदर्शन काफी अच्छा नहीं रहा है और वह इस श्रंखला में भी जारी है। कोहली जिस वक्त आउट हुए उस वक्त भारत का स्कोर 361/6 था, जिसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के स्कोर से 49 रन पहले ही ऑलआउट हो गई।
अपनी ही गिल्लियां बिखेरी कोहली ने

अपनी ही गिल्लियां बिखेरी कोहली ने

आदिल रशीद की लेगस्पिन गेंद को खेलते समय विराट अपनी ही गिल्लियां गिरा बैठे। कोहली जिस वक्त बेहद ही आसानी से 40 रन के स्कोर पर खेल रहे थे उस वक्त रशीद की गेंद पर क्रीज के अंदर जाकर उसे खेलने की कोशिश में हिट विकेट हो गए।

14 साल पहले लक्ष्मण हुए थे हिट विकेट

14 साल पहले लक्ष्मण हुए थे हिट विकेट

कुल 2233 टेस्ट मैच में कोहली 22 भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जोकि हिट विकेट हुए हैं। यही नहीं वह पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं जोकि 14 साल में टेस्ट मैच में हिट विकेट आउट हुए हैं

लाला अमरनाथ हिट विकेट होने वाले पहले भारतीय कप्तान

लाला अमरनाथ हिट विकेट होने वाले पहले भारतीय कप्तान

इससे पहले आखिरी बार वीवीएस लक्ष्मण एंटीगा मे वेस्टइंडीज के खिलाफ 2002 में हिट विकेट आउट हुए थे। इसके अलावा बतौर कप्तान हिट विकेट आउट होने वाले विराट कोहली पहले बल्लेबाज बन गए हैं, इससे पहले लाला अमरनाथ 1949 में चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ हिट विकेट आउट हुए थे।

मोहिंदर अमराथ सबसे अधिक बार हुए हिट विकेट

मोहिंदर अमराथ सबसे अधिक बार हुए हिट विकेट

लाला अमरनाथ के बेटे मोहिंदर अमरनाथ सबसे अधिक बार हिट विकेट आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। वह तीन बार अपने कैरियर में हिट विकेट आउट हुए हैं। पहली बार वह पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में 1978, दूसरी बार 1979 मे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में व आखिरी बार वह 1984 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में हिट विकेट आउट हुए थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+