For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

TIME की टॉप 100 प्रभावशाली हस्तियों में शामिल होने पर कोहली ने सचिन को क्यों कहा थैंक्यू?

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हर रोज नई उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। अब टाइम मैगजीन की 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। कोहली के अलावा भारत की तरफ से इस लिस्ट में कुछ और बड़े नाम हैं। भारतीय फिल्म जगत से केवल एक ही कलाकार को इस बार की लिस्ट में शुमार किया गया है वो हैं दीपिका पादुकोण।

टाइम में जगह मिलने पर कोहली के लिए मैगजीन में उनके आदर्शक सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि कोहली की रनों की भूख और सामंजस्य उल्लेखनीय है। इसी ने उन्हें उनके खेल को विशिष्ट बनाया है। आपको बता दें कि पिछले एक सालों में विराट की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। विराट ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका में भी एकदिवसीय और टी 20 सीरीज अपनी कप्तानी में जीतकर इतिहास रच दिया। विराट से पहले कोई भी भारतीय कप्तान यह कारनामा नहीं कर सका था।

तेंदुलकर ने 2008 में खेला गया अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप का उल्लेख करते हुए कोहली के लिए लिखा, ''मैंने तब पहली बार इस युवा, जुनूनी खिलाड़ी को भारत का नेतृत्व करते देखा था। आज विराट कोहली घर घर में जाने जाना वाला नाम हैं और क्रिकेट के चैंपियन हैं। उस समय भी रनों की उनकी भूख और लगातार अच्छा प्रदर्शन उल्लेखनीय थ, यह उनके खेल की पहचान बन गए हैं।''

हालांकि सचिन से तारीफ सुनकर कोहली भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। कोहली ने टाइम मैगजीन में सचिन द्वारा की गई तारीफ का आभार व्यक्त करते हुए लिखा- "उत्साहजनक और प्रेरणादायक शब्दों के लिए धन्यवाद सचिन पाजी। टाइम की 100 सूची में जगह बना पाने पर काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"

Story first published: Friday, April 20, 2018, 17:46 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+