ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार चौथा सैकड़ा जड़कर कोहली ने लगायी रिकॉर्ड की झड़ी
सिडनी। पूर्ण रूप से भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभालने के बाद विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर बेहतरीन शुरुआत की है। सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन कोहली बेहतरीन 169 रनों की पारी खेली। यही नहीं कोहली ने लड़खड़ाती पारी को काफी हद तक संभालने की भी कोशिश की।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली ने एक के बाद एक लगातार चार शतक जड़े हैं जोकि अपने आप में एक कीर्तिमान है। कोहली कप्तान के तौर पर अपनी शुरूआती तीन पारियों में शतक लगाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गये हैं।
वहीं कोहली ने आस्ट्रेलिया के साथ जारी चार मैचों की इस सीरीज में यह चौथा शतक लगाया। इससे पहले किसी एक सीरीज में भारत की ओर से किसी भी बल्लेबाज ने चार शतक नहीं लगाए थे। सुनील गावस्कर ने 1977 में तीन शतक लगाए थे। कोहली अब तक कुल 10 शतक लगा चुके हैं, जिसमें से छह आस्ट्रेलिया के खिलाफ हैं।
अपनी शतकीय पारी के दौरान कोहली ने आस्ट्रेलिया में किसी एक सीरीज में सबसे अधिक 619 रन बनाने के राहुल द्रविड़ के रिकार्ड को भी ध्वस्त किया। द्रवि़ड़ ने 2003 में चार मैचों की सीरीज में 123 के औसत से एक शतक की मदद से ये रन बनाए थे। उसी साल वीवीएस लक्ष्मण ने चार मैचों में 494 रन जुटाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
