विराट की आमिर से रिक्वेस्ट, सचिन से पहले देखूंगा 'सीक्रेट सुपरस्टार'
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के प्रमोशन में बिजी हैं। अब आमिर खान फिल्म के प्रचार के लिए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ एक चैट शो में नजर आएंगे। दरअसल, चैट शो के दौरान आमिर और विराट के बीच ऐसी बहुत सी बातें हुईं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस चैट शो की रिकॉर्डिंग के दौरान कोहली ने आमिर खान से एक स्पेशल रिक्वेस्ट तक कर डाली।

सचिन से पहले ये फिल्म देखना चाहते हैं विराट
कोहली ने आमिर खान से उनकी आने वाली फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार को क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से पहले देखने की रिक्वेस्ट की है। दरअसल सचिन तेंदुलकर आमिर खान के अच्छे दोस्त हैं। अक्सर आमिर की फिल्मों की स्क्रीनिंग पर सचिन तेंदुलकर को स्पेशल इनविटीशन दिया जाता है।

जल्द ही टीवी पर नजर आएंगे कोहली
सचिन के उत्तराधिकारी माने जाने वाले विराट कोहली भी अपने आदर्श की बराबरी करना चाह रहे हैं। इसीलिए उन्होंने आमिर खान से उनकी आने वाली फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार को सचिन से पहले देखने का अनुरोध कर डाला। बता दें कि ये शो अभी टीवी पर प्रसारित नहीं हुआ है।

देर से आती हैं अनुष्का
इसी शो के दौरान विराट और आमिर के बीच अनुष्का शर्मा को लेकर खूब बातें हुईं थीं। दरअसल आमिर ने विराट से कहा कि वो अपनी गर्लफ्रेंड की अच्छी और बुरी बात बताएं। इस पर विराट ने कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड की सबसे अच्छी बात ये है कि वो बहुत ही ईमानदार और केयरिंग हैं। और बुरी आदत देर से आना।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
