For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ एक खास रिकॉर्ड, धोनी और डिबिलियर्स को भी छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। विराट कोहली के नाम एक और विराट रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले जा रहे वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में कोहली ने बतौर कप्तान अपने 3000 रन पूरे कर लिए हैं। कोहली ने सबसे कम पारियों में अपने 3000 रन पूरे किए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डि विलियर्स को पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने महज 49वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया वहीं डि विलियर्स ने बतौर कप्तान 3000 रन बनाने के लिए 60 पारियां खेलीं थीं।
हाल ही में वनडे क्रिकेट में 10000 रन पूरे करने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 70 वनडे पारियों में यहां पहुंचे थे। धोनी भारत की ओर से 10 हजारी बनने वाले चौथे बल्लेबाज बने।

विराट कोहली ने इस मैच से पहले वनडे क्रिकेट में 210 मैचों की 202 पारियों में 9708 रन बनाए थे। उनका बल्लेबाजी औसत 58.13 का है और स्ट्राइक रेट 92.08 का।

तीन वनडे इंटरनैशनल मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर हैं। वहीं भारत ने टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज 2-1 से अपन नाम की थी। दोनों टीमों के बीच टेस्ट मैचों की सीरीज 1 अगस्त से शुरू होगी। गौरतलब हो कि इस मुकाबले में विराट कोहली ने 71 रन की शानदार पारी खेली है।

Story first published: Tuesday, July 17, 2018, 20:17 [IST]
Other articles published on Jul 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+