For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Confirmed: आखिरकार तय हो गई विराट-अनुष्का की शादी, तारीख, जगह और मेहमानों की पूरी जानकारी

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार कप्तान विराट कोहली की शादी की अटकलें कई दिनों से लगाई जा रही हैं, तमाम मीडिया संस्थान उनकी शादी को लेकर लगातार कयास लगा रहे हैं। लेकिन अब उनकी शादी को लेकर तकरीबन पूरी तरह से पुष्टि हो चुकी है। विराट कोहली बॉलिवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से इटली ने शादी रचांएगे, इस बात की पुष्टि यहां हो रही तैयारियों से हो गई है। इटली के जिस रिसॉर्ट में कोहली की शादी होनी है वहां तैयारियां जोरो पर है और तमाम सुरक्षा के इंतजाम को पुख्ता किया जा रहा है।

इटली के रिसॉर्ट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इटली के रिसॉर्ट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जानकारी के अनुसार विराट कोहली की शादी इटली के टस्कनी रिसॉर्ट में होगी, इस ग्रैंड शादी के लिए इस वेन्यू पर तैयारियां जोरों पर है। माना जा रहा है कि कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी अगले हफ्ते होगी। इटली में सूत्रों का कहना है कि कोहली व अनुष्का की शादी के लिए रिसॉर्ट के चारो तरफ हाई सिक्योरिटी कॉरिडोर बनाया गया है, साथ ही यहां लोगों के आने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया गया है। हाई-प्रोफाइल शादी को देखते हुए रिसॉर्ट के चारो तरफ पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

 पंजाबी रिवाज से होगी शादी

पंजाबी रिवाज से होगी शादी

कोहली अपने मस्त अंदाज के लिए जाने जाते हैं, अक्सर व पार्टी व शादियों में पंजाबी कुर्ता-पायजामा पहनकर भांगड़ा करते हुए नजर आते हैं, लिहाजा उनकी शादी भी पूरे पंजाबी अंदाज में हो रही है। सूत्रों की मानें तो कोहली की शादी के लिए जिस वेडिंग प्लानर को नियुक्त किया गया है, उसका कहना है कि कोहली की शादी पारंपरिक पंजाबी तरीके से होगी और इसके लिए पूरे पंजाबी तौर-तरीको का इंतजाम किया जा रहा है।

रात में होगी जमकर पार्टी

रात में होगी जमकर पार्टी

पंजाबी परंपरा से शादी में ढोल का काफी महत्व होता है, लिहाजा इसके लिए कई प्रोफेशनल ढोल-नगाड़े वालों को बुलाया गया है, साथ ही भांगड़ा डांसर को भी शादी के इस भव्य कार्यक्रम में बुलाया गया है। शादी की पुष्टि इस बात से भी होती है कि इन तमाम ढोन-नगाड़े वाले व प्रोफेशनल भांगड़ा डांसर को इस रिसॉर्ट में जाते हुए देखा गया है। सूत्रों का मानें तो शादी का कार्यक्रम दिन में होगा जबकि पार्टी शाम को होगी।

26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन

26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन

इस बात की अब लगभग पुष्टि हो चुकी है कि इटली में कोहली की शादी के बाद मुंबई में शानदार रिसेप्शन किया जाएगा और इसकी तारीख 26 दिसंबर तय की गई है। यह रिसेफ्शन श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच के ठीक दो दिन बाद किया जा रहा है। आखिरी टी-20 मैच मुंबई में ही खेला जाएगा, 24 दिसंबर को आखिरी टी-20 के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी भी कोहली के इस ग्रैंड रिसेप्शन में शामिल होंगे।

कई हस्तियां करेंगी शिरकत

कई हस्तियां करेंगी शिरकत

कोहली व अनुष्का की शादी में कई फिल्मी व क्रिकेट के सितारे भी शिरकत करेंगे। शादी में बीसीसीआई के कई पदाधिकारी, बॉलिवुड की हस्तियां, राजनीति के दिग्गज सहित उद्योग जगत से जुड़े नामचीन लोगों को न्योता दिया गया है। आपको बता दें कि भारतीय टीम 27 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रवाना होगी, टीम 27 दिसंबर की मध्य रात्रि दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगी, यहां पहला टेस्ट मैच 5 जनवरी को खेला जाना है।

Story first published: Sunday, December 10, 2017, 9:26 [IST]
Other articles published on Dec 10, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+