निजी कारणों के चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर बैठ सकते हैं कोहली
नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली बाहर हो सकते हैं। इसके पीछे व्यक्तिगत वजह बताई जा रही है जिसके चलते विराट कोहली 19 से 23 जनवरी 2022 के बीच खेले जाने वाली इस ओडीआई सीरीज से बाहर हो सकते हैं।
भारतीय टीम इससे पहले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज दक्षिण अफ्रीका की धरती पर खेलेगी जहां पर विराट कोहली टीम इंडिया की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले भारतीय सफेद गेंद फॉर्मेट कप्तान रोहित शर्मा तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से हेमस्ट्रिंग इंजरी के चलते बाहर हो चुके हैं और यह सीरीज 26 दिसंबर से 11 जनवरी के बीच खेली जाएगी।
विराट कोहली ने इस साल 28 मार्च से लेकर अभी तक कोई भी वनडे मुकाबला नहीं खेला है और अब भी उनके बाहर बैठने की वजह व्यक्तिगत ही बताई जा रही है।
हाल ही की घटनाओं की बात करें तो विराट कोहली के करियर में काफी उतार-चढ़ाव रही हैं क्योंकि उन्होंने T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से बतौर कप्तान विदाई ले ली है और फिर वनडे इंटरनेशनल मैच में उनकी जगह रोहित शर्मा ने ले ली। वनडे से बाहर होने का मतलब यह है कि रोहित और कोहली दक्षिण अफ्रीका दौरे पर एक दूसरे के साथ कोई भी मुकाबला नहीं खेल पाने की संभावनाओं को बढ़ा चुके हैं क्योंकि अभी यह भी नहीं पता है कि रोहित शर्मा की चोट उनको वनडे मैच खेलने की इजाजत देगी या फिर नहीं।
भारतीय टीम के T20 वर्ल्ड कप अभियान की समाप्ति के बाद रोहित और कोहली ने एक दूसरे के साथ नहीं खेला है। रोहित वर्ल्ड कप के बाद T20 फॉर्मेट में कप्तान बने थे और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज में भारत की अगुवाई की थी लेकिन यहां पर विराट कोहली नहीं खेले थे। इसके बाद रोहित शर्मा को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में आराम दिया गया जो न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू धरती पर खेली गई थी और यहां पर विराट कोहली दूसरा टेस्ट मुकाबला खेले थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
