For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अपने इस फैन को 'शर्टलेस' देख कोहली के उड़े होश, बनवाए हैं 15 टैटू

नई दिल्ली। यह हिंदुस्तान है, जहां क्रिकेटरों को भगवान तक का दर्जा दिया जाता है। मनोरंजन का ऐसा साधन जो दर्शकों के चेहरे पर खुशी ला देता है जब उसका फेवरेट खिलाड़ी मैदान पर चाैकों-छक्कों की बरसात करता है। फैंस अपने फेवरेट क्रिकेटरों से मिलने के लिए कई बार नियमों का पालन ना करते हुए मैदान तक पहुंच जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी को रांची में भारतीय क्रिकेट का बड़ा खिलाड़ी माना जाता है, तो सचिन तेंदुलकर को भगवान कहा जाता है। इसी बीच अब विराट कोहली भी माैजूदा समय अपने फैंस के लिए किसी से कम नहीं। इसकी झलक तब देखने को मिली जब कोहली की मुलाकात ऐसे फैन से हुई जिसने उनकी खातिर अपने शरीर पर लगभग 15 टैटू बनवाए हैं।

कोहली ने की मुलाकात

कोहली ने की मुलाकात

भारतीय क्रिकेट टीम विशाखापट्टनम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलने उतरी। इस दाैरान कोहली की मुलाकात अपने सबसे बड़े फैन पिंटूराज से हुई। पिंटूराज के शरीर पर टैटू देख ना सिर्फ कोहली के होश उड़े, बल्कि वहां माैजूद बाकी लोगों में भी हैरानी दिखी। पिंटूराज ओड़िशा के बहरामपुर के रहने वाले हैं, जिन्होंने शरीर पर 15 टैटू बनवाए हैं। खास बात यह है कि इसमें 9 टैटू तो कोहली के नाम के हैं, जबकि बाकी सचिन तेंदुलकर की तस्वीर के हैं, साथ ही कोच राजकुमार शर्मा के नाम से।

शर्ट उतारने के लिए मांगी परमिशन

शर्ट उतारने के लिए मांगी परमिशन

पिंटूराज कोहली का बहुत बड़ा फैन है। वह कोहली से मुलाकात करना चाहते थे। वह बताना चाहते थे कि उनके प्रति वो कितना सम्मान रखते थे। ऐसे में कोहली ने भी उन्हें मिलने से निराश नहीं किया। कोहली ने मैच के बीच पिंटूराज से मुलाकात की। तब पिंटूराज ने कोहली से शर्ट उतारने की परमिशन मांगी। कोहली ने भी तुरंत अनुमति दे दी, लेकिन जब पिंटूराज 'शर्टलेस' हुए तो उनके शरीर पर बने टैटू देख वो खुद हैरान रह गए। कोहली ने पिंटूराज से खुशी जताई और उन्हें गले से लगा लिया।

कोहली का जर्सी नंबर भी बनाया

कोहली का जर्सी नंबर भी बनाया

पिंटूराज ने अपनी पीठ पर कोहली का जर्सी नंबर 18 भी बनवाया है। साथ ही कोहली के कुछ रिकाॅर्ड्स भी बनवाए हैं। पिंटूराज ने बीसीसीआई का लोगो भी बनवाया हुआ है। कोहली के इस बड़े फैन का कहना है कि मैने पहला टैटू 2016 में बनवाया था। अब 15 टैटू हैं। पहला टैटू कोहली की तस्वीर का था जो सीने के दाएं ओर था। यह आखिरी विश्व कप दाैरान बनवाया था। बता दें कि पिंटूराज की टैटू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं।

Story first published: Wednesday, October 2, 2019, 18:47 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+