Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल टी-20 : पैसे की चाहत ने आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को रोका

सिडनी, 17 मई (आईएएनएस)। जयपुर में हुए आतंकवादी हमलों के बाद सुरक्षा को लेकर चिंतित आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में होने वाली कमाई के खत्म हो जाने की आशंका के चलते घर लौटने के फैसले से पलट गए।

सूत्रों के मुताबिक आईपीएल की राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान शेन वार्न, शेन वॉटसन और टीम प्रबंधक डेरेन बैरी व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ग्रेम स्मिथ से शुक्रवार को कहा गया कि यदि वे भारत से चले जाएंगे तो भविष्य में उन्हें इस महंगे लीग के साथ खेलने का मौका नहीं मिलेगा।

आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'सिडनी मॉर्निग हेराल्ड' ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। गौरतलब है कि जिस दिन जयपुर में सिलसिलेवार बम धामके हुए थे उस समय ये चारों खिलाड़ी गोवा में छुट्टियां मना रहे थे। बैरी ने हेराल्ड से कहा था कि वे चारों देश छोड़ने का मन बना रहे थे। दरअसल, जयपुर में जिस होटल में टीम ठहरी हुई है उसके बाहर भी एक बम को निष्क्रिय किया गया था।

अखबार ने कहा है टीम मालिक के साथ हुई बैठक में उन पर दबाव बनाया गया कि या तो वे मैच खेलें या फिर आर्थिक नुकसान उठाएं। उन्हें याद दिलाया गया कि उन्होंने आईपीएल के साथ पूरे सत्र तक खेलने का समझौता किया है और यदि वे अभी मैच खेलने से इंकार करते हैं तो उन्हें आगे आईपीएल से बाहर रहना पड़ेगा।

बाद में इन सभी खिलाड़ियों को आईपीएल के साथ हुई संधि को लेकर अपने निर्णय पर फिर से सोचना पड़ा। बैरी के वक्तव्य के बाद आईपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर रमन ने कहा था कि बैरी को भारत के विषय में अधिक जानकारी नहीं है, जिस कारण वह इस प्रकार का वक्तव्य दे रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+