For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चुना 'वन डे टीम ऑफ द ईयर' का कप्तान

विराट कोहली के प्रदर्शन को देखते हुए ही आईसीसी की 'वनडे टीम ऑफ द ईयर' का कप्तान उन्हें चुना गया। अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने भी स्टीव स्मिथ की जगह उन्हें तरजीह दी है।

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साल 2016 के लिए 'वन डे टीम ऑफ द ईयर' का कप्तान चुना है। विराट कोहली के साथ-साथ युवा तेज गेंदबाज और यॉर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमरा को भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने एकदिवसीय टीम में शामिल किया है। साल 2016 में विराट कोहली के खेल का अंदाज बेहद खास था। चाहे बल्लेबाजी हो या फिर टेस्ट कप्तान के तौर पर टीम के लिए रणनीति बनाना, हर जगह उनका कमाल नजर आया। विराट कोहली के प्रदर्शन को देखते हुए ही आईसीसी की 'वनडे टीम ऑफ द ईयर' का कप्तान भी उन्हें चुना गया। कोहली के बल्लेबाजी के अंदाज को देखते हुए ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने स्टीव स्मिथ की जगह उन्हें तरजीह दी।


स्टीव स्मिथ की जगह विराट कोहली को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने चुना

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से कहा गया कि भारतीय टेस्ट कप्तान ने भले ही 10 वनडे मैच ही साल 2016 में खेले हैं लेकिन उन्होंने 50 ओवर के एकदिवसीय फॉरमेट में खास जगह बनाई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आगे कहा कि भारत के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज की इस साल की 10 एकदिवसीय पारियों पर गौर करें तो 8 में उन्होंने 45 रन या उससे ज्यादा बनाए हैं। उन्होंने जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार शतकीय पारियां खेली और न्यूजीलैंड के खिलाफ 154 रनों की नाबाद पारी खेली।

विराट कोहली का औसत लक्ष्य का पीछा करने के दौरान भी अच्छा रहता है। आंकड़ों के मुताबिक 59 बार टीम इंडिया ने सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा किया इन मैचों में विराट कोहली का औसत 90.10 के आस-पास रहा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की चुनी गई 'वन डे टीम ऑफ द ईयर' इस प्रकार है:- विराट कोहली (भारत, कप्तान), डेविड वॉर्नर (आस्ट्रेलिया), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर, दक्षिण अफ्रीका), स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), बाबर आजम (पाकिस्तान), मिशेल मार्श (आस्ट्रेलिया), जोस बटलर (इंग्लैंड), जसप्रीत बुमराह (भारत), इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका)।
इसे भी पढ़ें:- लॉर्ड्स की शीर्ष 20 खिलाड़ियों की लिस्ट में कोहली पहले नंबर पर

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+