मेस्सी का होगा फीफा 2010: माराडोना
सॉसर सिटी। फुटबॉल के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका में 11 जून से शुरू हो रहा फुटबॉल विश्व कप अर्जेंटीना के लिओनेल मेस्सी का होगा। अर्जेंटीना के कोच के रूप में सॉसर सिटी पहुंचे माराडोना ने दावा किया है कि उनकी टीम इस साल इतिहास रचेगी।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में अपने स्तंभ में माराडोना ने लिखा है कि अर्जेंटीना जैसी प्रतिष्ठित टीम का प्रतिनिधित्व करने में वो काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, "मेरे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास चरम पर है। हमारे लिए प्रत्येक गेम फाइनल मुकाबले जैसा होगा। मुझे यकीन है यह विश्व कप हमारे लिए अच्छा होगा।"
देखें: फीफा 2010 पर विशेष
माराडोना ने आगे लिखा कि विश्व कप उसी का होगा जो अनुशासन में रहकर खेलेगा और पूरी तरह संगठित होकर कर खेलेगा। अन्य टीमों का जिक्र करते हुए माराडोना ने लिखा कि जर्मनी में पिरलो, कानावारो और बुफॉन जैसे खिलाड़ी कभी भी बाजी पलटने का माददा रखते हैं। ठीक उसी प्रकार जिस तरह जापान में ब्राजील के रोनाल्डो, रिवाल्डो और रोनाल्डीनो ने किया था। अर्जेंटीना की ओर से लिओनेल मेस्सी सबसे ताकतवर खिलाड़ी हैं। मुझे उम्मीद है कि साथी खिलाड़ी उनका सहयोग करेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications