टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की झोली में आई एक और उपलब्धि
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की झोली में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। साल 2016 में विराट कोहली के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड सम्मान से नवाजा गया है।
विजडन मैगजीन के कवर पर दिखे विराट कोहली
साल 2016 में विराट कोहली ने शानदार फॉर्म में रहते टेस्ट क्रिकेट में 75.93 की औसत से 1215 रन बनाए। वहीं एकदिवसीय मैचों की बात करें तो विराट कोहली ने 10 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 92.37 की औसत से 739 रन बनाए। टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की बात करें तो उन्होंने 106.83 की औसत से 641 रन बनाए।

साल 2016 में शानदार फॉर्म की वजह से मिला सम्मान
केवल 6 बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने एक कैलेंडर इयर में विराट कोहली से ज्यादा रन बनाए हैं। हालांकि उनका औसत भारतीय कप्तान के औसत से काफी पीछे रहा। विजडन की ओर से कहा गया है कि विराट कोहली 2017 के विजडन क्रिकेटर्स एल्मानैक एडिशन में कवर पेज पर छप चुके हैं। इसके अलावा उन्हें 2016 के विजडन लीडिंग क्रिकेटर सम्मान से भी नवाजा गया है।

2016 में टेस्ट क्रिकेट में 75.93 की औसत से बनाए 1215 रन
2003 में रिकी पोंटिंग इस सम्मान से पहली बार सम्मानित हुए थे। 28 वर्षीय भारतीय कप्तान विराट कोहली तीसरे भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्हें ये सम्मान मिला है। 2003 से शुरू हुआ ये सम्मान क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में एक कैलेंडर इयर के प्रदर्शन पर निर्भर करता है।

10 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 92.37 की औसत से 739 रन बनाए
पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग को दो बार विजडन ने ये सम्मान दिया है। वहीं सचिन तेंदुलकर ने ये खिताब एक बार जीता है। इस खास खिताब के अलावा विराट कोहली को 'पॉली उमरीगर अवॉर्ड', 'इंटरनैशनल क्रिकेटर ऑफ द इयर', बीसीसीआई वार्षिक अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

दो पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी मिली जगह
विराट कोहली को साल 2016 का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है। सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का अवॉर्ड एलिस पैरी को गया है। इस पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों को साल के पांच क्रिकेटरों में शामिल किया गया है। इनमें मिसबाह उल हक और यूनिस खान का नाम शामिल है। इनके अलावा बेन बकेट, टॉबी रॉनल्ड जोन्स, क्रिस वोक्स का नाम शामिल है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications