For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नहीं सुधरे विराट तो मीडिया उन्हें खत्म कर देगा: बेदी

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया का चमकता सितारा विराट कोहली के अगर करोड़ो प्रशंसक हैं तो करोड़ों आलोचक भी हैं।विराट जितना लोगों के बीच में अपने खेल के लिए सराहे जाते हैं तो वहीं उनका गुस्सा भी लोगों के बीच में चर्चा का केन्द्र बना रहता है। विराट के इस आक्रामक रवैये पर अब सवाल उठाया है भारत के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने।

बेदी ने कहा कि इसमें किसी को शक नहीं कि विराट बेहतरीन खिलाड़ी है लेकिन उसे अपने गुस्से पर काबू करना नहीं आता, वो काफी इमोशनल है, उन्हें एक ऐसे कोच की जरूरत है जो कि उन्हें अपने इमोशंस पर कंट्रोल करना सिखाये।

बेदी ने कहा कि विराट कोहली के गुस्से को मीडिया ने एंग्रीयंग मैन की तरह परोस दिया है जो कि अभी तो सही है लेकिन कुछ समय बाद यही बातें घातक हो सकती है। मीडिया ने ही उसे बनाया है और मीडिया ही उसे एक दिन खत्म कर देगा। इसलिए विराट को बहुत ज्यादा सजग रहने की जरूरत है क्योंकि उसके सिर से पांव तक पर मीडिया की नजर है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+