For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आईपीएल के लिए कोहली ने बदली हेयर स्टाइल, नए लुक में आएंगे नजर

IPL 2018 : Virat Kohli sports new look for the 11th season | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। श्रीलंका में खेली गई निदहास त्रिकोणीय टी20 सीरीज से आराम लेने के बाद अब कोहली एक बार फिर से मैदान पर उतरने के लिए बेताब हैं। दरअसल अब भारतीय कप्तान सीधे आईपीएल खेलेंगे। आईपीएल में कोहली इस बार भी अपनी पुरानी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कप्तानी करते नजर आएंगे लेकिन उससे पहले कोहली ने अपना लुक बदल लिया है। जी हां, दरअसल अब कोहली नए हेयर स्टाइल में नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने सिलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम से नया हेयर कट कराया है।

विराट ने अपने नए लुक की फोटो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'ग्रेट कट फ्रॉम स्टाइल मास्टर आलिम हाकिम।' विराट की इस पोस्ट में आलिम सैलून के भीतर विराट के बालों की ओर इशारा कर रहे हैं और विराट कैमरे में अपनी सेल्फी लेते दिख रहे हैं। फिलहाल विराट अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं।

भारतीय कप्तान को दुनिया के सबसे स्टाइलिश प्लेयर में गिना जाता है। कोहली समय-समय पर अपना लुक बदलते रहते हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आता है। अब कोहली आईपीएल खेलेंगे। उनकी टीम का पहला मुकाबला 8 अप्रैल को है।

Story first published: Wednesday, March 21, 2018, 10:34 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+