फ़ुटबॉल क्लब की आईपीएल में दिलचस्पी: मोदी
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के कमिश्नर ललित मोदी ने कहा है कि ब्रिटेन के एक प्रमुख फ़ुटबॉल क्लब ने आईपीएल टीम में फ्रेंचाइजी टीम ख़रीदने की इच्छा जाहिर की है.
ब्रिटेन के समाचारपत्र 'टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने कहा,''इंग्लिश प्रीमियर लीग के एक बेहद मशहूर क्लब ने इस संबंध में अपनी दिलचस्पी दिखाई है.''
मोदी ने कहा, ''आईपीएल टीम ख़रीदने को लेकर रुचि दिखाने वाला प्रीमियर लीग क्लब देश के तीन प्रमुख क्लबों में से एक है.''
प्रीमियर लीग के प्रमुख क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इस संबंध में किसी प्रकार की रुचि दिखाने का खंडन किया है.
जबकि मोदी ने ख़ुद अपने ट्विटर में साफ़ किया है कि प्रीमियर लीग का दूसरा सबसे बड़ा क्लब चेल्सी भी इसमें नहीं है.
ख़बरों के अनुसार लिवरपूल और आर्सेनल अन्य बड़े क्लब हैं. लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं है इसलिए माना जा रहा है कि उनकी ऐसी कोई योजना नहीं हो सकती.
ऐसे में मैनचेस्टर सिटी को इस संबंध में दावेदार माना जा रहा है.
मैनचेस्टर सिटी का स्वामित्व दुबई के एक शेख के हाथों में है और क्लब की आर्थिक स्थिति अच्छी है.
ग़ौरतलब है कि आईपीएल में 2011 सत्र के लिए दो नई टीमें जोड़ी जाएंगी और इनकी बोली इस साल 12 मार्च से होने वाले प्रतियोगिता से पहले लगाई जाएगी.
टीम ख़रीदने के लिये मूल कीमत 22.5 करोड़ डॉलर रखी गई है और इसके लिए इस सप्ताह से ख़रीदारी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications