धोनी और सचिन को पछाड़ विराट ने किया एक और धमाका, बनाया यह 'नया रिकॉर्ड'

नई दिल्ली : विराट कोहली,क्रिकेट जगत का एक ऐसा नाम जो दुनिया के बड़े से बड़े क्रिकेट दिग्गजों के रिकॉर्ड इस तरह तोड़ रहे हैं जैसे ताश का बना घरौंदा। कोहली ने 18 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 साल पूरे किए और उन्होंने पिछले एक दशक में कुल 20 हजार इंटरनेशनल रन बनाए हैं। क्रिकेट के सुपर ह्यूमेन कहे जाने कोहली न सिर्फ रन बनाने में दुनिया के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं बल्कि दुनियाभर में उनकी ख्याति बढ़ती ही जा रही है। वो अब सोशल मीडिया पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी बन गए हैं और उन्होंने क्रिकेट के दो बड़े दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ यह उपलब्धि हासिल की है।

सबसे अधिक कमाई वाले खिलाड़ी
क्रिकेट में सबसे शानदार कवर ड्राइव लगाने वाले कोहली दुनियाभर में क्रिकेट खेलने वालों के आदर्श हैं और क्रिकेट प्रशंसकों की फेवरेट लिस्ट में भी अपनी जगह बनाई है। पिछले महीने फोर्ब्स की जारी सूची में विराट एकलौते ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्हें सबसे अधिक कमाई करने वाले एथलीटों की सूची में जगह मिली थी। कोहली को युवा क्रिकेट खिलाड़ी अपना आदर्श मानते हैं और यही वजह है कि उन्होंने सचिन, धोनी और रोहित शर्मा जैसे क्रिकेट दिग्गज को पछाड़ कर सोशल मीडिया की दुनिया में भी अपनी नई बादशाहत बनाई है। कोहली की कुल अनुमानित कमाई 21 मिलियन डॉलर आंकी गई थी जिसमें उनकी सैलरी और ऐड से मिले पैसे शामिल थे। जानिए अब उन्होंने सोशल मीडिया पर कौन सा तहलका मचा दिया है।

सोशल पर भी विराट का डंका
फेसबुक,ट्विटर और इंस्टग्राम पर कोहली ने सभी दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। इन तीनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म को मिलाकर कोहली के 11 करोड़ से अधिक फैन और फॉलोअर्स हो गए हैं और वो सोशल मीडिया पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली को ट्विटर पर 30 मिलियन यानी 3 करोड़, फेसबुक पर 37 मिलियन यानी 3 करोड़ 70 लाख और इंस्टग्राम पर 39.3 मिलियन यानी 3.93 करोड़ यूजर्स फॉलो करते हैं। इन तीनों सोशल वेबसाइट को मिलाकर कोहली को कुल 11 करोड़ 63 लाख लोग फॉलो करते हैं। किसी भी भारतीय एथलीट को सोशल मीडिया पर इतने फॉलोअर्स नहीं हैं।

सचिन और धोनी का भी जलवा
सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर अभी भी लिटिल मास्टर सचिन तेंदुलकर मौजूद हैं। सचिन को 30.1 मिलियन यूजर्स ट्विट्टर पर फॉलो करते हैं वहीं फेसबुक पर 28 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और इंस्टग्राम पर 16.5 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं। इस सूची में धोनी तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। माही को15.4 मिलियन यूजर्स इंस्टग्राम पर, 20.5 मिलियन यूजर्स फेसबुक पर और 7.7 मिलियन लोग ट्विटर पर फॉलो करते हैं। हिटमैन रोहित शर्मा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनके चाहने वालों की भी कमी नहीं है।

Story first published: Sunday, August 18, 2019, 17:57 [IST]
Other articles published on Aug 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+