
सबसे कम पारियों में 30 शतक
श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच में कोहली ने अपने करियर का 30वां शतक पूरा किया। उन्होंने रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम (186) पारियों में 30 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने यह उपलब्धि 267 और पंटर ने 349 पारियों में यह कारनामा किया था। शतक के मामले में सिर्फ क्रिकेट के भगवान ही अब कोहली से आगे हैं।

6 बार इन विपक्षी टीम को धो डाला
पांच या उससे अधिक मैचों की श्रृंखला में भारत ने श्रीलंका को हराकर छठी बार किसी भी टीम का व्हाइट वाश किया है। टीम इंडिया ने श्रीलंका का दूसरी बार सूपड़ा साफ किया है। इससे पहल भारतीय दौरे पर भी इस टीम का व्हाइट वाश हुआ था। विराट की कप्तानी में किस भी टीम का 3 बार, धोनी की कप्तानी में 2 बार और गंभीर की कप्तानी में 1 बार टीम इंडिया ने सूपड़ा साफ किया है।

पहली बार 5-0 से सूपड़ा साफ
भारत ने श्रीलंका का उसके घर में पहली बार 5-0 से सूपड़ा साफ किया है। टीम इंडिया ने ने रविवार को खेले गए पांचवें ODI मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज कर वनडे सीरीज में श्रीलंका का उसके घर में पहली बार 5-0 से सूपड़ा साफ किया। यह कुल तीसरी बार है जब भारत ने श्रीलंका का किसी वनडे सीरीज में व्हाइट वाश किया है।

चीते से भी तेज हैं माही
क्रिकेट में एक कहावत अब प्रसिद्ध हो चुकी है। "चीते की चाल, बाजीराव की तलवार और धोनी की स्टम्पिंग" पर कभी संदेह नहीं करते। माही दुनिया में सबसे अधिक बार गिल्लियां बिखेड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने ODI मे कुल 100 खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया है। इससे पहले कुमार संगकारा ने 99 खिलाड़ियों को स्टंप किया था। क्रिकेट के सभी प्रारूप में धोनी ने कुल 161 खिलाड़ियों को स्टंप किया है और शीर्ष पर काबिज हो चुके हैं।

2017 का साल कोहली के लिए कमाल
कैलेंडर ईयर 2017 में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला है।साल 2017 में 18 मैच की 18 पारियों में 92.45 की औसत से उन्होंने 1017 रन बना लिए हैं। कोहली ने इस साल ODI में सबसे शानदार औसत से ये रन बनाए हैं। उन्होंने पांचवीं बार एक साल में हजार या इससे अधिक रनों का आंकड़ा पार किया है। तेंदुलकर ने 7 बार, कुमार संगकारा और रिकी पोंटिंग ने यह कारनामा 6 बार हासिल किया था।

औसत में भी अव्वल हैं कोहली
रनचेस के मास्टर कोहली ने पिछले एक साल में 10 सफल चेस में 281 की औसत से रन बनाए हैं. उन्होंने अपनी मैच जिताऊ पारियों में कुल 843 रन बनाए हैं जिसमें वो महज तीन बार आउट हुए हैं. अपन इन पारियों में विराट ने चार शतक और चार अर्धशतक जड़ा है।

21 साल बाद श्रीलंकाई धरती पर कमाल
भारतीय तेज गेंदबाजी हमेशा से टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब रही है लेकिन हाल के दिनों में स्थिति काफी सुधरी है। यह दूसरा मौका था जब दो भारतीय गेंदबाजों ने किसी श्रृंखला में पांच विके लेने का कारनामा किया है. भुवनेश्वर कुमार ने अपना करियर बेस्ट देते हुए पहली बार 5 विकेट झटके वहीं जसप्रीत बुमराह ने भी चौथे मैच में पहली बार यह कारनामा किया था। इससे पहले 1996 के क्रिकेट विश्वकप में रॉबिन सिंह और वेंकटेश प्रसाद ने यह कारनामा किया था।


Click it and Unblock the Notifications
