For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अनुष्का संग छुट्टियों पर निकले विराट, बताया पत्नी के साथ क्या है उन्हें सबसे अधिक पसंद

Virat Kohli on vacation with Anushka Sharma after clinching ODI series | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में खेलने के बाद वह अब बोर्ड की तरफ से आधिकारिक अवकाश पर चले गए हैं। पांच मैच की वनडे सीरीज में भारत ने 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। भारत ने नेपियर में 8 विकेट से मैच जीता इसके बाद बे ओवल में भारत ने दूसरा वनडे मैच 90 रन से अपने नाम किया। तीसरे मैच में भारत को 7 विकेट से जीत हासिल हुई। इस तरह से भारत ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। विराट कोहली ने न्यूजीलैंड का काम तमाम कर अब छुट्टी मनाने निकल पड़े हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी हैं।

छुट्टी पर निकले विराट और अनुष्का:

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अब छुट्टियां मनाने निकल चुके हैं। पत्नी अनुष्का शर्मा उनके साथ हैं और फोटो पोस्ट करके उन्होंने इस बात की जानकारी साझा की है। फोटो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक प्राइवेट जेट के सामने खड़े दिख रहे हैं। फोटो के साथ विराट ने हैशटैग ट्रेवल विद हर लिखा है।

अनुष्का के साथ छोटी चीजें करने में खुशी:

स्काई स्पोटर्स को दिये इंटरव्यू में कहा,'मैं और मेरी पत्नी आम चीजें करना पसंद करते हैं। जैसे कि लंबी वाक पर जाना।' उन्होंने इस दौरान यह भी कहा था कि उन्हें अनुष्का के साथा चांदनी रात मे भी बैठना है। हमें सरलतम चीजें काफी खुशियां देती हैं।

क्या बोले विराट:

क्या बोले विराट:

छुट्टी पर जाने से पहले विराट कोहली ने प्रेस कांफ्रेंस कर खुशी जताते हुए कहा कि 'मैं खुश हूं कि टीम का साथ ऐसे वक्त छोड़ रहा जब हम सीरीज जीत चुके हैं। अब मैं तनावमुक्त रह सकता हूं।

रोहित होंगे कप्तान:

रोहित होंगे कप्तान:

ऑस्ट्रेलिया दौरे से लगातार खेलते आ रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली को बोर्ड ने आराम देने का फैसला लिया। बे ओवल में खेले गए तीसरे वनडे मैच के बाद से विराट कोहली छुट्टी पर हैं । अंतिम दो वनडे और तीन टी20 के लिए भारत की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे।

Story first published: Tuesday, January 29, 2019, 15:25 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+