For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या इश्कजादे विराट-अनु्ष्का बनेंगे मैरज-कपल तोडेंगे भरम?

मुंबई। क्रिकेट और बॉलीवुड के बीच में हमेशा कुछ ना कुछ पकता ही रहता है। दोनों ही गलियारों के लोगों में एक-दूसरे के प्रति खासी दिलचस्पी होती है। इसलिए अगर आज हमारे क्रिकेट के सबसे पॉपुलर यंग बैटसमैन विराट कोहली और सेक्सी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के अफेयर की बातें हो रही हैं तो इसमें किसी को अचरज नहीं होना चाहिए।

क्रिकेटर और बॉलीवुड के लोग प्यार तो करते हैं लेकिन शादी नहीं!

लोगों के बार-बार पूछने पर आखिरकार विराट ने गुरूवार को एक इवेंट में कह ही दिया कि मैं अपनी निजी बातें पब्लिक प्लेस पर डिस्कस करना नहीं चाहता हूं। लोगों को अपना दिमाग यूज करना चाहिए अगर कोई दो लोग बार-बार एक जगह दिख रहे हैं तो इसमें कुछ कहने का सवाल ही नहीं उठता है।

लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कहीं विराट-अनुष्का भी दूसरे लोगों की तरह लव-बर्डस ही बनकर ना रह जायें क्योंकि प्यार का फाइनल प्लेटफार्म केवल शादी ही होता है और इसे आप दुर्भाग्य कहें या और कुछ कि नवाब पटौदी और शर्मिला टैगोर को छोड़कर किसी भी क्रिकेटर और बॉलीवुड हसीना ने प्यार के बाद शादी नहीं की है। अगर दोनों ने शादी भी की तो दोनों की शादी टिकी नहीं।

पटौदी-शर्मिला इस मामले में अपवाद हैं

इसलिए विराट के चाहने वाले इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द अपनी और अनुष्का की शादी की बात लोगों के सामने कह दें।

आईये डालते हैं एक नजर क्रिकेटर और बॉलीवुड के कनेक्शन पर

मंसूर अली खान- शर्मिला टैगोर

मंसूर अली खान- शर्मिला टैगोर

क्रिकेट की दुनिया के टाइगर मंसूर अली खान का दिल बॉलीवुड की कली शर्मिला टैगोर पर इस कदर आया कि उन्होंने शर्मिला को हिंदू होने के बावजूद अपनी बेगम बनाया। शर्मिला ने भी हंसते-हंसते अपने प्यार के लिए अपना धर्म भी बदल दिया और पटौदी की आखिरी सांसों तक उनका साथ नहीं छोड़ा और आज भी वो उनकी विरासत बखूबी संभाल रही हैं।

इमरान-जीनत

इमरान-जीनत

इमरान खान-जीनत अमान एक वक्त था जब पाकिस्तानी क्रिकेट स्टार इमरान खान और बॉलीवुड हॉट बेब जीनत अमान के प्रेम के चर्चे काफी गर्म थे। कहा जाता है कि इमरान जीनत से शादी नहीं करना चाहते थे जिसके कारण जीनत और इमरान का ब्रेकअप हुआ था।

रीना रॉय- मोहसिन खान

रीना रॉय- मोहसिन खान

रीना रॉय-मोहसिन खान बॉलीवुड अदकारा रीना रॉय ने भी पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी की थी। लंबे अफेयर के बाद हुई यह शादी हालांकि लंबे समय तक चली नहीं और दोनों का तलाक हो गया। लेकिन रीना के चलते मोहसिन ने बॉलीवुड में काम भी किया था।

विवयन रिचर्डस-नीना गुप्ता

विवयन रिचर्डस-नीना गुप्ता

नीना गुप्ता-विवयन रिचर्डस अस्सी के दशक में नीना गुप्ता-विवयन रिचर्डस का अफेयर भी खूब परवान चढा था। नीना तो विवयन की बच्ची की मां बन गयी थी लेकिन दोनों ने शादी नहीं की और नीना वेस्टइंडीज छोड़कर हमेशा के लिेए भारत आ गयीं।

अजहर-संगीत बिजलानी

अजहर-संगीत बिजलानी

अजहर-संगीत बिजलानी अजहर ने भी अपनी पत्नी को तलाक देकर संगीता से शादी की थी। लंबे समय तक चला इनका अफेयर काफी सुर्खियों में था। दोनों ने लंबे विवाद के बाद शादी की थी। लेकिन आज दोनों का रिश्ता खटाई में हों। दोनों काफी समय से अलग-अलग रह रहे हैं।

किम शर्मा-युवराज सिंह

किम शर्मा-युवराज सिंह

किम शर्मा-युवराज सिंह इंडियन टीम के कैसेनोवा कहे जाने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह और अभिनेत्री किम शर्मा का भी लंबा अफेयर रहा लेकिन दोनों लंबे समय तक ऱिलेशनशिप में रहने के बावजूद अलग हो गये कहा जाता है कि युवी की मां शबनम को किम पसंद नहीं थीं।

 महेन्द्र सिंह धोनी-दीपिका पादुकोण

महेन्द्र सिंह धोनी-दीपिका पादुकोण

महेन्द्र सिंह धोनी-दीपिका पादुकोण भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी कभी दीपिका के प्यार में गिरफ्तार थे लेकिन ना जाने फिर क्या हुआ जिसके कारण यह प्यार परवान नहीं चढ़ पाया और धोनी ने साक्षी से शादी कर ली।

हरभजन सिंह-गीता बासरा

हरभजन सिंह-गीता बासरा

हरभजन सिंह-गीता बासरा भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बासरा के चर्चे भी जगजाहिर हैं। भज्जी इन दिनों क्रिकेट की दुनिया से दूर गीता का करियर संवारने में लगे हुए हैं। इसलिए वो पंजाबी फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। लेकिव लंबे अरसे से रिलेशनशिप में रहने के बाद भी दोनों ने अपने रिश्तों को खुले तौर पर स्वीकारा नहीं है और पता नहीं दोनों कभी शादी भी करेंगे या नहीं।

जहीर खान-ईशा शेरवानी

जहीर खान-ईशा शेरवानी

जहीर खान-ईशा शेरवानी जहीर खान की भी पसंद बॉलीवुड सुंदरी ईशा शेरवानी रही हैं। हालांकि आज दोनों साथ नहीं हैं लेकिन कहा जाता है कि दोनों लंबे समय तक लिवइन रिलेशन में थे। ब्रेक अप होने के बाद दोनों की ही लाइफ में अभी कोई नहीं आया है इसलिए दोनों के चाहने वालों को उम्मीद है कि दोनों फिर से एक हो सकते हैं। लेकिन यार शादी इन्होंने भी नहीं की।

सुष्मिता सेन- वसीम अकरम

सुष्मिता सेन- वसीम अकरम

सुष-अकरम के प्रेम के किस्से भी भारत-पाकिस्तान में काफी चर्चित रहे लेकिन अकरम ने लंबे अरसे तक चुप रहने के बाद आस्ट्रेलिया की मॉडल से शादी करते सारी अफवाओं को विराम दे दिया।

 विराट-अनुष्का

विराट-अनुष्का

हालांकि इशारों-इशारों में विराट कोहली ने कह जरूर दिया कि वो अनुष्का के साथ रिलेशनशिप में हैं लेकिन क्या क्रिकेट और बॉलीवुड के यह नये इश्कजादे शादी के मंडप तक पहुंचेंगे?

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+