वर्ल्ड कप ना होता तो सचिन 'द ग्रेट' नहीं होते: वसीम अकरम
दुबई| अपनी तेज गेंदबाजी के कारण कभी क्रिकेटरों की नींद हराम करने वाले पाकिस्तान के हैंडसम-डैशिंग प्लेयर वसीम अकरम ने एक बार फिर से देश के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर पर टिप्पणी की है। अकरम ने दुबई में कहा कि अगर भारत 2011 में विश्व कप जीतने में नाकाम होता तो पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का शानदार करियर अधूरा रहता, सच मायने में तो सचिन को द ग्रेट सचिन बनाने में विश्वकप का ही हाथ है।
अकरम के अनुसार विश्व कप खिताब ने सचिन को महान क्रिकेट खिलाड़ी बना दिया। अगले साल होने वाले विश्व कप में बचे केवल 100 दिनों की पूर्वसंध्या पर अकरम ने अपने लेख में लिखा, "व्यक्तिगत तौर पर मुझे लगता है कि विश्व कप खिताब किसी भी पेशेवर क्रिकेट खिलाड़ी के करियर को संपूर्ण करता है। इसके उदाहरण सचिन हैं, जिनके भावों को आराम से उस समय पढ़ा जा सकता था जब उन्होंने 2011 में विश्व कप अपने हाथों में उठाया। "सौम्य स्वभाव वाले सचिन के चेहरे पर आए संतोष के उस भाव को आसानी से देखा सकता था, जो कई दिनों से खिताब जीतने के लिए बेकरार थे।"
उल्लेखनीय है कि अकरम 1992 में इमरान खान के नेतृत्व में विश्व कप जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के सदस्य थे। साथ ही 1999 में पाकिस्तान की टीम अकरम के नेतृत्व में ही फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। अकरम 1987 के सेमीफाइनल और 1996 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पाकिस्तान टीम के भी सदस्य रहे।
चार बार सचिन के खिलाफ विश्व कप खेलने वाले अकरम ने लिखा कि विश्व कप विजेता टीम का सदस्य कभी न बन पाने का दर्द कुछ महान क्रिकेट खिलाड़ियों जैसे वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा, भारत के सौरभ गांगुली तथा राहुल द्रविड और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस से पूछना चाहिए, जिन्हें यह सौभाग्य कभी प्राप्त नहीं हुआ।
मालूम हो कि यह वही अकरम हैं जिनकी फील्ड में सचिन ने कई बार पिटाई की है। अकरम ने जब पहली बार सयालदाह टेस्ट में सचिन के देखा था तो कहा था कि यह बच्चा क्या कारनामा करेगा, लेकिन सचिन के दो ही शॉट ने उनकी सोच बदल दी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
