Sachin vs Virat: सचिन से बराबरी की काबिलियत किसी में नहीं, मैं तो बहुत छोटी चीज: विराट कोहली
नई दिल्ली। सफलता के शिखर पर बैठे टीम इंडिया के स्टार कैप्टन विराट कोहली की तुलना आज कल भारत रत्न सचिन तेंदुलकर से होने लगी है, सबको लगता है कि सचिन के रिकार्डस को अगर कोई तोड़ सकता है, तो वो कोहली ही हैं, क्रिकेट के कुछ दिग्गज सितारों ने तो विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर से भी बेहतर खिलाड़ी बताया है, जिसके बारे में पहली बार कोहली ने मुंह खोला है, हालिया इंटरव्यू में भारतीय कप्तान ने बहुत बड़ी बात कही। कोहली ने कहा कि सचिन और मेरी तुलना हो ही नहीं सकती, अरे मेरी क्या सचिन की तुलना किसी भी खिलाड़ी से नहीं हो सकती है, सचिन महान थे, हैं और हमेशा रहेंगे, उनके जैसा दूसरा कोई हो ही नहीं सकता है इसलिए मेरी और उनकी तुलना गलत है, सचिन हमारी पीढ़ी से कोसों आगे हैं,आज के दौर के किसी भी खिलाड़ी की सचिन से तुलना नहीं हो सकती है।
वो तो हमारे लिए मार्गदर्शक और गुरू हैं, सचिन जब खेलते थे तो वो दौर कुछ और था आज के दौर के किसी क्रिकेटर में वो काबिलियत नहीं है जो उन्हें सचिन के बराबरी में लाकर खड़ा करे, मैं तो उनके आगे बहुत छोटा हूं। गौरतलब है कि विराट ने हाल ही में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, विराट के वनडे क्रिकेट में 32 शतक हो गए हैं उनसे आगे अब बस भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर हैं जिनके नाम वनडे में 49 शतक हैं, कुछ लोग कोहली की बल्लेबाजी को देख कहने लगे हैं कि अगर इस रफ्तार से कोहली रन बनाते रहे तो वो सचिन से आगे निकल जाएंगे जिसके बाद दोनों की तुलना वाली बहस फिर से तेज हो गई है, जिस पर कोहली ने ये बयान दिया है तो वहीं कुछ वक्त पहले सचिन ने भी कोहली को शानदार खिलाड़ी कहते हुए काफी तारीफ की थी, उन्होंने कहा था कि विराट को रोक पाना बहुत मुश्किल है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications