For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अफगानिस्तान के खिलाफ सचिन और लारा का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली के खेल की खासियत यह है कि वे रिकॉर्ड बनाने और तोड़ने को जैसे बच्चों का खेल बना देते हैं। अब भारत का अगला मुकाबला विश्व कप में अफगानिस्तान से होने जा रहा है और इस मैच में भी कोहली एक कीर्तिमान बनाने की दहलीज पर खड़े हैं। दरअसल कोहली इस मैच में 104 रन बनाते ही दुनिया में सबसे तेजी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20, 000 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

कोहली ने अब तक केवल 415 पारियां खेली हैं। इनमें टेस्ट मैचों में 131, ODI में 222 और टी-20 में 62 पारियां शामिल है। इन सब में मिलाकर कोहली के नाम 19,896 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट रन हैं। कोहली के यह आंकड़े सीधे तौर पर सचिन तेंदुलकर और ब्रायर लारा जैसे खिलाड़ियों के लिए चुनौती हैं। क्योंकि सचिन और लारा ने 20,000 रन 453 पारियों में पूरे किए थे जबकि पूर्व कंगारू कप्तान रिकी पोटिंग ने 468 पारियों में यह कीर्तिमान बनाया था।

कोहली ने इस विश्व कप में अभी तक कोई शतक नहीं लगाया है। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ उनके पास शतक लगाने के साथ ही ये रिकॉर्ड भी तोड़ने का सुनहरा मौका होगा। कोहली ने विश्व कप 2019 की तीन पारियों में अब तक 18, 82 और 77 रनों की पारियां खेली हैं। इससे पहले कोहली अपने नाम सबसे तेजी से 11,000 ODI रन बनाने का रिकॉर्ड बना ही चुके हैं। तब भी उन्होंने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा था।

टीम इंडिया अब तक अपने शुरुआती चार लीग मैचों में से तीन में जीत दर्ज कर चुकी है जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच बारिश के कारण धुल गया था। अब भारत का अगला मुकाबला 22 जून को साउथैंप्टन में अफगानिस्तान से होगा। यह वही रोज बाउल मैदान है जहां दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत ने अपने विश्व कप 2019 अभियान की शुरुआत की थी।

Story first published: Friday, June 21, 2019, 17:56 [IST]
Other articles published on Jun 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+