ICC T20 रैंकिंग में फिर टॉप पर विराट कोहली, जानिए कौन क्रिकेटर कहां पहुंचा
दुबई। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टी20 क्रिकेट रैंकिंग की घोषणा कर दी है। इस रैंकिंग में विराट कोहली ने टॉप पोजिशन पर कब्जा फिर से जमाया है। भारतीय खिलाड़ियों में बल्लेबाजी में लोकेश राहुल व रोहित शर्मा और गेंदबाजी में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी पोजिशन को बेहतर बनाया है।
विराट का टॉप पोजिशन बरकरार, लोकेश की लंबी छलांग
आईसीसी की टी20 रैंकिंग के टॉप पर विराट कोहली का सिक्का बरकरार है। बल्लेबाज लोकेश राहुल ने रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। लोकेश पिछली रैंकिंग में 67वें नंबर थे। इस बार की रैंकिंग में उन्होंने 31वें पायदान पर कब्जा जमाया है। लोकेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में नाबाद शतकीय पारी खेली थी।
आईसीसी रैंकिंग में बल्लेबाज रोहित शर्मा का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। वो पिछली रैंकिंग से पांच छलांग ऊपर लगाते हुए 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
टॉप 5 गेंदबाज में आर अश्विन
आईसीसी की गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय स्पिनर आर अश्विन टॉप 5 में पहुंच गए हैं। उनको इस बार चौथी रैंकिंग हासिल हुई है। पिछली रैंकिंग में वह 7वें नंबर पर थे। उनके अलावा, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी को भी इस रैंकिंग में जगह मिली है। भुवनेश्वर कुमार 67वें और मोहम्मद शमी 82वें नंबर पर हैं। लेग स्पिनर अमित मिश्रा को 104वां स्थान हासिल हुआ है।
आईसीसी टी20 टीम में भारत दूसरे नंबर पर
टी20 टीमों में न्यूजीलैंड 132 अंकों के साथ टॉप पर है। जबकि 126 अंकों के साथ भारत दूसरे नंबर पर है। भारत से सिर्फ एक अंक पीछे 125 नंबर हासिल कर वेस्टइंडीज की टीम तीसरे स्थान पर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
