कप्तानी के मामले में विराट कोहली ने विव रिचर्ड्स को पछाड़ा, दर्ज किया ये बड़ा रिकाॅर्ड
नई दिल्ली। माैजूदा समय में विराट कोहली का सिक्का चलता दिख रहा है। आईसीसी विश्व कप में भारतीय टीम ने लीग के 8वें मैच में साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया। भारत की जहां यह पहली जीत रही तो साउथ अफ्रीका ने हार की हैट्रिक लगा दी। भारत की इस जीत के साथ कोहली ने कप्तानी के मामले में विंडीज के पूर्व कप्तान विव रिचर्ड्स को पीछे छोड़ एक बड़ा रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है।

बनाया ये खास रिकाॅर्ड
दरअसल, कोहली की कप्तानी में भारत की यह 50वीं जीत रही। यह जीत उनकी कप्तानी में 69 मैचों में मिली। इसी के साथ उन्होंने सबसे तेज 50 जीत हासिल करने में रिचर्ड्स को पछाड़ दिया है। रिचर्ड्स ने 70 मैच खेलकर विंडीज को 50वीं जीत दिलाई थी। विराट से ज्यादा तेजी से ये बतौर कप्तान इस मुकाम पर वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग और दक्षिण अफ्रीकी कप्तान हैंसी क्रोन्ये पहुंचे थे। लॉयड और पॉन्टिंग ने 63वनडे मैच में बतौर कप्तान जीत का अर्धशतक पूरा किया था। वहीं क्रोन्ये 68 मैच में ऐसा करने में सफल हुए थे।

सबसे कम मैचों में 50 वनडे जीतने वाले कप्तान
63 -क्लाइव लॉयड, वेस्टइंडीज
63 -रिकी पॉन्टिंग, ऑस्ट्रेलिया
68 -हैंसी क्रोन्ये, दक्षिण अफ्रीका
69 -विराट कोहली, भारत
70 -विवियन रिचर्ड्स, वेस्टइंडीज
जीत हासिल करने पर खुश हुए विराट कोहली, बुमराह की हुई जमकर तारीफ

ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय कप्तान
कोहली वनडे मैचों में 50 से ज्यादा जीत हासिल करने वाले महेंद्र सिंह धोनी(110), मोहम्मद अजहरुद्दीन(90) और सौरव गांगुली(76) के बाद तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। विराट ने यह उपलब्धि करियर 69वें मैच में कप्तानी करते हुए हासिल की। इसके अलावा कोहली 50 या उससे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों में जीत प्रतिशत के मामले में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचे में विराट से ज्यादा जीत औसत क्लाइव लॉयड (77.71) और रिकी पॉन्टिंग(76.14) का है। जबकि विराट का जीत प्रतिशत 72.46 है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
