oi-Ankur Sharma
लंदन। टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली के फैंस भारत के बाहर भी मौजूद हैं, इस बात पर किसी को कोई शक नहीं हैं लेकिन जब वो फैन कोहली के लिए करोड़ों खर्च करें तो जरूर अचरज होता है।
अब ब्रिटिश भारतीय व्यापारी पूनम गुप्ता को ही ले लीजिए जिन्होंंने कोहली की पेटिंग के लिए एक मिनट में 290000 पौंड यानी की करीब 2.4 करोड़ रुपए खर्च कर दिए, जिसकी हाल ही में नीलामी हुई है।
खास बातें
- इस पेंटिग में विराट कोहली की आइपीएल में दस साल की यात्रा का चित्रण किया गया है।
- यह पेंटिंग साशा जाफरी ने बनायी है।
- इसे विराट कोहली फाउंडेशन द्वारा आयोजित चैरिटी डिनर के दौरान खरीदा गया।
- पेटिंग को खरीदने वाली पूनम गुप्ता स्कॉटलैंड स्थित कंपनी पीजी पेपर्स की सीईओ हैं।
- इस पेटिंग को खरीदने के बाद पूनम ने मीडिया में बयान दिया कि उन्हें भारतीय क्रिकेटरों की युवा पीढ़ी काफी पसंद है क्योंकि वो काफी जिम्मेदार हैं।
- वो चाहे मैदान के अंदर खेले या मैदान के बाहर रहें इन्हें अपना रोल पता होता है।
- मैं विराट के खेल से ही नहीं बल्कि विराट के चैरिटी प्रोग्राम से भी काफी प्रभावित हूं।
इस नीलामी के बाद कप्तान विराट कोहली ने अपने इंस्ट्राग्राम पर पेंटिंग की एक फोटो शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, लंदन में चैरिटी बॉल के लिए साशा जाफरी द्वारा कला का एक बड़ा टुकड़ा क्या है? इस उत्कृष्ट कला-कृति की सुंदरता के लिए धन्यवाद।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Wednesday, June 14, 2017, 15:07 [IST]
Other articles published on
Jun 14, 2017