#Break-UP: विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर फिर पोस्ट की हार्टब्रोकन फोटो
नई दिल्ली। भारतीय टीम के वाइस कैप्टन विराट कोहली के बारे में चर्चा हैं कि उनका और उनकी प्रेमिका अनुष्का शर्मा का ब्रेक-अप हो गया है। हालांकि डंके की चोट पर अपने प्यार का इजहार करने वाले विराट और अनुष्का दोनों में से किसी ने भी इस ब्रेक-अप की पुष्टि तो नहीं की है लेकिन विराट कोहली की हरकतें बता रही हैं कि जनाब का दिल टूट गया है।
हाल ही में विराट कोहली ने अपने इंस्ट्रागाम पर एक हार्टब्रोकेन कैप्शन के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी जिसे कुछ वक्त बाद हटा दिया था लेकिन आज एक बार फिर से उन्होंने वो तस्वीर शेयर की है और लिखा है कि ऐसा लगता है इस तस्वीर को हटाकर मैंने पहले कोई अपराध कर दिया था। एक बार फिर ये तस्वीर पेश है।
कोहली ने सभी सोशल साइट्स पर अनुष्का को अनफॉलो कर दिया है, हालांकि अनुष्का ने ट्विटर पर विराट को फॉलो करना नहीं छोड़ा है लेकिन वो इस मसले पर चुप्पी साधे बैठे हुईं हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
