For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऐतिहासिक जीत के बाद इमोशनल कोहली ने टीम के लिए लिखा यह संदेश

कहते हैं इतिहास लिखने में वक्त तो लगता ही है लेकिन विराट की टीम इंडिया ने जो किया वह ऑस्ट्रेलियाई टीम और उनके पुराने रवैए का सूद समेत जवाब है।

नई दिल्ली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर इतिहास रच दिया। वो पहले भारतीय और एशियाई कप्तान हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में पटखनी दी। भारतीय क्रिकेट टीम को यह उपलब्धि हासिल करने में 71 सालों का लंबा वक्त लगा। कहते हैं इतिहास लिखने में वक्त तो लगता ही है लेकिन विराट की टीम इंडिया ने जो किया वह ऑस्ट्रेलियाई टीम और उनके पुराने रवैए का सूद समेत जवाब है। पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट ने इस खास जीत के लिए उनके मायने पर राय रखी लेकिन इसे और ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए उन्होंने ट्विटर का सहारा लिया और काफी भावुक दिखे, पढ़िए इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद टीम के लिए क्या है उनका संदेश।

कोहली का भावुक ट्वीट

विराट ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात को स्वीकार किया कि 2011 के विश्वकप जीत में वो खुद को उतना इमोशनल नहीं महसूस कर पा रहे थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराना उनकी उपलब्धियों की सूची में सबसे टॉप लिस्ट पर है। उन्होंने अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने के लिए ट्विट्टर का सहारा लिया और टीम के लिए संदेश लिखा। उन्होंने लिखा " इस टीम का हिस्सा होना गर्व की बात है, यह सिर्फ एक टीम नहीं है बल्कि एक परिवार है, यहां से हमें सिर्फ आगे और ऊपर देखना है "अपने आक्रामक रवैए के लिए दुनियाभर में मशहूर विराट पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में कई मौकों पर अपने भावुकता को बार-बार जाहिर करते दिखे और इस उपलब्धि को उन्होंने सर्वोपरि बताया।

विश्वास से मिली जीत

विश्वास से मिली जीत

पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली ने टीम की इस उपलब्धि को एक नए मील का पत्थर बताया और इस बात पर जोर दिया कि अभी ऐसी कई उपलब्धियां इस टीम की झोली में आने वाली हैं। उन्होंने आगे कहा कि "हमारी जीत में सबसे बड़ी भूमिका 'विश्वास' की थी हमें पता था कि इस बार ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया जा सकता है। हमारा इरादा नेक था, हम भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाना चाहत हैं, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में भी हमें मोमेंटम मिला और जब आप सही दिशा में हों तो ईश्वर भी जानता है कि आप ईमानदार हैं।"

VIDEO: ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया ने किया विक्टरी डांस

पंत और बुमराह को मिली प्रशंसा

पंत और बुमराह को मिली प्रशंसा

कप्तान कोहली ने इस श्रृंखला में मैन ऑफ द सीरीज रहे चेतेश्वर पुजारा की भी जमकर तारीफ की। बल्ले से कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा पाने वाले कोहली पुजारा की पारी के मुरीद हो गए और बताया कि भारती टेस्ट टीम में उनकी भूमिका कितनी अहम होती है और शानदार खिलाड़ियों की वजह से कैसे एक कप्तान बेहतर दिखने लगता है। उन्होंने इस श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले जसप्रीत बुमराह (जिन्होंने 21 विकेट लिए) की भी खूब तारीफ की। उन्होंने युवा ऋषभ पंत की भी शतकीय पारी को खूब सराहा।

मयंक की भी हुई तारीफ

मयंक की भी हुई तारीफ

कोहली ने इस ऐतिहासिक जीत के साथ दुनिया को दिखा दिया कि क्यों टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया भारत की नंबर-वन टीम है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 2-1 से जीत दर्ज कर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम सुरक्षित कर लिया। मयंक अग्रवाल की साहसिक पारी को भी कप्तान कोहली ने खूब सराहा तो पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी खुशी देखने लायक थी।

रोहित शर्मा ने शेयर की प्यारी तस्वीर, बताया अपनी बेटी का नाम

Story first published: Monday, January 7, 2019, 16:20 [IST]
Other articles published on Jan 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+