मकाउ ओपन: 226 वें नंबर की खिलाड़ी ने तोड़ा सायना का सपना
मकाउ।अपनी खोई लय हासिल करने के लिए लगातार संघर्ष कर रही भारतीय शटलर सायना नेहवाल मकाउ ओपन बैडिमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो गई हैं। सायना को महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में दुनिया की 226 वें नंबर की चीनी खिलाड़ी झांग येमान ने हारया।
मकाउ ओपन बैडिमिंटन चैंपियनशिप में शुक्रवार को बैंडंमिंटन कोर्ट से भारतीय खेल प्रशंसकों और साइना के लिए निराश करने वाली खबर आई, जब चीन की झांग यिमान ने सायना को 17-21, 21-18, 21-12 से मात दे दी।
चीनी खिलाड़ी झांग सयइना के मुकाबले काफी युवा हैं। वो दुनिया की 226वें नंबर की खिलाड़ी हैं। ऐसे में भारतीय खिलाड़ी के लिए ये हार काफी निराश करने वाली है।
चोट के बाद लय पाने के लिए संघर्ष कर रही हैं सायना
सायना नेहवाल ने गुरुवार को प्री-क्ववार्टर फाइनल के मुकाबले में इंडोनेशिया की खिलाड़ी दिन डेयाह ओस्टाइन को 17-21, 21-18, 21-12 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।
महिला वर्ग में पीवी सिंधू के टूर्नामेंट से हट जाने के बाद सायना पर ही भारतीय उम्मीदों का सारा दारोमदार था। वहीं पुरुष वर्ग में पी कश्यप और बी साई भी अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं।
रियो ओलंपिक में चोट के बाद लंबे समय के लिए खेल से दूर हो जाने वाली सायना ने दो हफ्ते पहले चाइना ओपन से वापसी की है। सायना लगातार अपनी फिटनेस हासिल करने और खेल को पटरी पर लाने के लिए कोशिश कर रही हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
