For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट ने चौथे ODI में जीत के बाद इन दो खिलाड़ियों को जमकर सराहा

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में मिली जीत के बाद दो खिलाड़ियों को सराहा है। विराट कोहली ने रोहित शर्मा या फिर कुलदीप यादव को नहीं बल्कि नंबर चार पर शतक लगाने वाले अंबाती रायडू और पांच ओवरों में तीन विकेट चटकाने वाले खलील अहमद की तारीफ की है। यहां तक कि अंबाती रायडू के बारे में तो विराट कोहली ने अगले साल इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम में चुने जाने का समर्थन भी किया है।

मिल गया काबिल खिलाड़ी- विराट

बता दें कि अंबाती रायडू ने सोमवार को मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए चौथे वनडे मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 81 गेंदों में 100 रनों की शानदार पारी खेली थी। मैच के बाद विराट कोहली ने कहा, " अंबाती रायडू को जो मौका मिला था उसे दोनों हाथों से भुनाया है। हमें 2019 तक टीम में उनका साथ देना चाहिए। वह खेल को अच्छे से पढ़ते हैं इसलिए हम खुश हैं कि नंबर-4 पर हमारे पास एक काबिल खिलाड़ी है।"

रोहित शर्मा ने खेली शानदार पारी

टीम इंडिया ने विंडीज को चौथे मुकाबले में रोहित शर्मा और रायडू के शतक की बदौलत 224 रनों से मात दी। रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 162 रनों की पारी खेली और सातवीं बार 150 से ज्यादा का स्कोर खड़ा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे अंबाती रायडू के बीच तीसरे विकेट के लिए 211 रनों की साझेदारी हुई। इसी के दम पर टीम इंडिया ने 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 377 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

खलील अहमद ने चटकाए तीन विकेट

इस विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी मेहमान टीम विंडीज मात्र 153 रन बनाकर ढेर हो गई। इस मुकाबले में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद और स्पिनर कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट चटकाए। खलील अहमद ने पांच ओवरों में 13 रन देकर तीन विकेट लिए और जीत में अहम भूमिका निभाई। खलील के प्रर्दशन से खुश कप्तान विराट कोहली ने खलील की जमकर तारीफ की और कहा, "खलील अच्छी जगहों पर गेंद डाल रहे थे, और गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा रहे थे।"

वहीं, टीम के प्रदर्शन पर विराट कोहली बोले, "हमने हर जगह अच्छा किया। हम खेल के हर विभाग में आगे थे। हमने लय हासिल कर ली है। हम वापसी करने के लिए जाने जाते हैं और यह इसका एक और उदाहरण है।" अपनी शानदार और 'रन'दार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुने गए रोहित ने कहा, "मैंने पहले भी बड़ी साझेदारियों का जिक्र किया है और यह मैच बदलने वाली साझेदारी थी। हमने अभी तक चार मैच जो खेले हैं उनमें सभी में बड़ी साझेदारी की है जिससे हम मैच में बने रहें।"

Story first published: Tuesday, October 30, 2018, 11:36 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+