For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब कोहली ने इंग्लैंड के इस युवा खिलाड़ी को बताया 'फ्यूचर स्टार'

19 वर्षीय इंग्लैंड के ओपनर हसीब हमीद ने चोट लगने के बावजूद भी दूसरी पारी में शानदार बैटिंग की। उन्होंने बिना आउट हुए 59 रनों की पारी खेली।

मोहाली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के युवा ओपनर हसीब हमीद की जमकर तारीफ की है। उन्होंने हसीब को भविष्य का सितारा करार दिया है।

कोहली ने की इंग्लैंड के इस युवा ओपनर की तारीफ

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मोहाली टेस्ट जीतने के बाद इंग्लैंड के 19 वर्षीय युवा ओपनर हसीब हमीद से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हसीब की जमकर तारीफ करते हुए उसे क्रिकेट सभी फॉर्म्स में 'भविष्य का सितारा' करार दिया।

19 वर्षीय इंग्लैंड के ओपनर हसीब हमीद ने चोट लगने के बावजूद भी दूसरी पारी में शानदार बैटिंग की। उन्होंने बिना आउट हुए 59 रनों की पारी खेली। उंगली में चोट के बावजूद भी हसीब अकेले मैदान पर टिके रहे उन्होंने 159 गेंदे खेली। बावजूद इसके हसीब अपनी टीम की हार को टाल नहीं सका।

भारतीय टीम ने मोहाली टेस्ट में इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है।

हसीब हमीद ने चोट के बाद खेली अर्धशतकीय पारी

मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में तीसरे टेस्ट के दौरान चोटिल होने के बावजूद हसीब की बैटिंग की सभी ने तारीफ की। कोहली के साथ-साथ अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी हसीब को बधाई दी।

हमीद ने राजकोट टेस्ट से अपने करियर की शुरूआत की। उनके लिए ये सीरीज काफी खास रही। हालांकि तीसरे टेस्ट में उनकी उंगली चोटिल हो गई। जिसकी वजह से उन्हें सीरीज के बाकी के मैचों से बाहर कर दिया गया है।

घायल होने की वजह से हमीद ने दूसरी पारी में 8वें नंबर पर बैटिंग की। मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान ने बताया कि हमीद को घायल होने की वजह से घर वापसी करनी पड़ेगी।

कोहली ने की हसीब हमीद से मुलाकात

मैच के बाद कोहली से जब हमीद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगा की वो अपनी चोट से जल्दी उबर सकें। ईमानदारी से कहूं तो उन्होंने 19 साल में बेहद खास व्यवहार का परिचय दिया।

कोहली ने कहा कि उन्होंने उस वक्त अपनी टीम के लिए मोर्चा संभाला जब टीम को जरूरत थी। उन्होंने 10वें नंबर पर आए जेम्स एंडरसन के साथ आखिर तक टिके रहे। इस दौरान उन्होंने परिपक्वता का परिचय दिया। मुझे लगता है कि इंग्लैंड के लिए ये खिलाड़ी आने वाले वक्त में काफी अच्छा रोल अदा करेगा।

कोहली ने कहा कि मैं ये कह सकता हूं कि ये खिलाड़ी क्रिकेट के सभी फॉर्म्स में 'फ्यूचर स्टार' बनकर उभरेगा। कोहली ने हमीद से मुलाकात भी की थी। बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों के मुलाकात की तस्वीर भी ट्वीट की थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+