Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लंका फतह के बाद कोहली ने शमी-उमेश की तारीफ में बांधे कसीदे

पल्लेकल। श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने क्लीन स्वीप कर इतिहास रच दिया। विदेशी धरती पर पहली बार भारतीय टीम ने लगातार तीन मैच जीतते हुए क्लीन स्वीप किया है। भारत की इस जीत में पूरी टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया। खासतौर पर गेंदबाजों ने, जिसकी बदौलत श्रीलंका तीसरे दिन ही धराशायी हो गई। खुद विराट कोहली ने इस बात को स्वीकारते हुए कहा है कि गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया।

मैच के बाद मीडियो को संबोधित करते हुए कोहली ने तेज गेंदबाज उमेश यादव और मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि- मोहम्मद शमी और उमेश यादव ने पिछले घरेलू सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया। दोनों ने नई और पुरानी गेंद के साथ इस (श्रीलंका के खिलाफ) सीरीज में भी अपना प्रदर्शन जारी रखा।"

कोहली ने कहा कि ये देखकर अच्छा लगा कि दोनों (शमी और उमेश) टीम के लिए दिल से सहयोग कर रहे हैं। आपको बता दें कि मोहम्मद शमी के खाते में 5 विकेट आए जबकि उमेश यादव को 2 विकेट मिले। भारत की ओर से मैच में स्पिनर आर अश्विन ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए। वहीं अपना दूसरे टेस्ट मैच खेल रहे चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के खाते में 5 विकेट आए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+