बेंगलुरू विस्फोट बाद स्वदेश लौटना चाहते थे बांड
बांड ने समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' से बातचीत के दौरान कहा कि वह चाहते थे कि टूर्नामेंट को खत्म कर दिया जाए और उन्हें स्वदेश जाने की इजाजत मिल जाए।
17 अप्रैल को बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स और मुंबई इंडियंस टीमों के बीच खेले गए आईपीएल मैच के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर दो कम शक्ति वाले बम विस्फोट हुए थे, जिसमें 19 लोग घायल हो गए थे।
बांड ने कहा, "मैं रॉस टेलर के लिए बेहद चिंतित था। वह उस समय मैदान में ही थे। मैं घबराया हुआ था और जानता था कि टेलर और भी बुरी स्थिति में होंगे। मैंने उस दिन टेलर से फोन पर बात की थी।"
बांड मानते हैं कि विस्फोटों ने उन्हें काफी हद तक डरा दिया था। उन्होंने कहा, "मैं घबरा गया था। मैं जानता था कि भारत में इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं लेकिन यह बात मेरे वहां रहते सच्चाई बन जाएगी, इसका आभास नहीं था।"
बांड के साथी और नाइट राइर्ड्स टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम ने भी स्वीकार किया कि धमाकों के कारण सभी टीमों के खिलाड़ी चिंतित थे क्योंकि उसकी चर्चा पूरी आईपीएल बिरादरी में थी।
आईपीएल में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सोमवार को आयोजित होने वाले आईपीएल पुरस्कारों में हिस्सा लेना है लेकिन बांड और मैक्लम को स्वदेश जाने की इजाजत मिल गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications