Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी को सराहा, बोले मैंने उनसे बहुत सीखा

नई दिल्‍ली। भारतीय टेस्‍ट क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली ने जबसे भारतीय टीम की कमान संभाली है, तब से टीम इंडिया लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। दिल्‍ली के इस दाएं हाथ के बल्‍लेबाज की मानें तो परिणाम की चिंता किए बगैर बेबाक निर्णय लेना ही एक सफल कप्‍तान की निशानी होती है।

विराट कोहली की कप्‍तानी में भारत न कुल 16 टेस्‍ट मैचों में से 9 में जीत दर्ज की है, दो में हार और 5 मैच ड्रॉ रहे हैं। भारतीय सरजमीं पर विराट की कप्‍तानी में भारत अबतक एक भी टेस्‍ट मैच नहीं हारी है।

धोनी की कप्‍तानी की ऐसे की प्रशंसा

इतना ही नहीं, विराट कोहली ने भारतीय वनडे और टी20 क्रिकेट टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी को भी सराहा है। कोहली ने बीसीसीआई डॉट टीवी को बताया कि, 'कई बार निर्णय लेना कई बार कठिन होता है। इसके लिए साहस चाहिए। मैंने धोनी की कप्‍तानी में उनके निर्णय लेने के तरीकों से सीखा है। हां, यह अलग बात है कि कई बार उनमें से कई निर्णय गलत भी साबित होते हैं लेकिन उनके पीछे छिपी दृढ़ इच्‍छाशक्ति काबिल-ए-तारीफ है। मुझे लगता है कि एक कप्‍तान की यही निशानी है।'

टेस्‍ट कप्‍तानी करना है गर्व की बात

विराट कोहली मानते हैं कि सफेद जर्सी में भारतीय टीम का नेतृत्‍व करना उनके लिए गर्व की बात है और वह कप्‍तानी के साथ में बेहतर क्रिकेटर बन रहे हैं। कोहली ने कहा, 'टेस्‍ट टीम का नेतृत्‍व करना भारत के लिए गर्व की बात है। यह मेरे जीवन का सबसे गौरव वाला क्षण है।'

भारत को नंबर 1 टीम बनाए रखना लक्ष्‍य

27 वर्षीय कोहली ने कहा कि, 'हमारा जोर भारत को विश्‍वस्‍तरीय टीम बनाए रखने पर रहेगा। हम जब खेल रहे होते हैं तब नंबर 1 टीम बनने की नहीं सोचते। हालांकि, इससे भी इनकार नहीं है कि नंबर 1 बनने की ख्‍वाहिश नहीं होती।'

'टीम की तरह खेलना है जरूरी'

कोहली ने कहा कि एक महान खिलाड़ी बनने के लिए हमें टीम की तरह खेलना होता है और उसके बाद आपका प्रदर्शन मायने रखता है। टीम इंडिया इसी को ध्‍यान में रखते हुए खेलती है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+