Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvs AUS: मैच के बाद कोहली ने गेंदबाजों की तारीफ करने के साथ ही टीम को दी ये हिदायत

India beat Australia by 31 runs : Virat Kohli Press Conference from Adelaide | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत ने एडिलेड में 15 साल बाद टेस्ट मैच जीतकर सीरीज का ऐतिहासिक आगाज किया है। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया ने अब ऑस्ट्रेलिया में 70 साल से टेस्ट सीरीज जीत का सूखा खत्म करने की उम्मीद काफी बढ़ा दी हैं। इसमें कोई शक नहीं की मैच को गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके जिताया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद टीम के प्रदर्शन के बारे में बात की।

कोहली ने कहा कि विदेशी धरती पर केवल 4 गेंदबाजों की सहायता से हर पारी में 20 विकेट लेना एक ऐसी चीज है जिस पर हम गर्व कर सकते हैं। ये तब और भी ज्यादा खास हो जाता है जब आपको पिच से ज्यादा सहायता ना मिल रही हो। लेकिन, हमको ऐसा ही खेल लगातार दोहराने की जरूरत है। केवल एक टेस्ट जीत से ही हम संतुष्ट नहीं हो सकते हैं। कोहली ने कहा कि जीत से हम खुश हैं लेकिन हमको इसे आगे तक कायम रखना होगा।

इस मैच में भारत ने कंगारूओं को 31 से हराकर सीरीज की बेहतरीन आधारशिला रख दी है। अब भारत को अगला मैच 14 दिसंबर से पर्थ में खेलना है। चार मैचों की इस सीरीज में भारत को अब 1-0 से बढ़त मिल चुकी है। भारत के लिए मैच में चेतेश्वर पुजारा और अंजिक्य रहाणे की बल्लेबाजी सकारात्म पक्ष रही है। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के अलावा दूसरी पारी में केएल राहुल भी बढ़िया शुरूआत कर आने वाले मैचों के लिए आत्मविश्वास पाते दिख रहे हैं।

Story first published: Monday, December 10, 2018, 12:08 [IST]
Other articles published on Dec 10, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+