For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गब्बर-केएल फॉर्म में लौटे तो कप्तान कोहली ने बताया क्यों हैं दोनों खास

पुणे। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की भारतीय टीम ने जबरदस्त शुरुआत की है। पहले मैच में जीत के साथ 3 वनडे मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। मैच में जिस तरह से भारतीय बल्लेबाजों ने 317 रन का स्कोर खड़ा किया उसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 43वें ओवर में महज 251 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई और भारत ने इस मैच को 66 रन से जीत लिया। मैच में शिखर धवन और केएल राहुल ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। दोनों ही बल्लेबाज टी-20 सीरीज में अपनी फॉर्म को लेकर जूझ रहे थे लेकिन दोनों ही बल्लेबाजों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। मैच में जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने दोनों ही खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।

गर्व महसूस कर रहा

गर्व महसूस कर रहा

विराट कोहली ने टीम इंडिया की जीत के बाद कहा कि हाल फिलहाल में यह हमारी सबसे अच्छी जीत में से एक है। यह जीत पिछली कुछ जीत में सबसे अच्छी है। लगातार जल्दी-जल्दी 9 विकेट लेना बेहतरीन था। जिस तरह से मैच में हमने वापसी की वह बेहतरीन था। मैं गर्व महसूस कर रहा हूं। टीम ने जबरदस्त जुझारूपन और उत्साह दिखाया। मैंने पहले भी कहा था जो खिलाड़ी अच्छे इरादे दिखाता है हम उन्हें बढ़ावा देते हैं। मैं शिखर धवन और केएल राहुल के बारे में खास तौर पर कहना चाहता हूं कि उन्होंने बेहतरीन पारी खेली।

केएल और शिखर की तारीफ

केएल और शिखर की तारीफ

केएल राहुल की पारी की तारीफ करते हुए कहा कि केएल राहुल ने अच्छी पारी खेली और स्कोर बोर्ड में रन लगाए। मैं उन खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहता हूं जिनके बारे में हम जानते हैं कि वह निस्वार्थ अपना काम करते हैं। इस समय हमारे पास हर नंबर 2-3 विकल्प उपलब्ध हैं। यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत है। मौजूदा समय में हम सही रास्ते पर हैं और हमारे पास खिलाड़ियों की बड़ी लिस्ट हैं जिनमे से हमे चुनना है। शिखर की बॉडी लैंग्वेज जब वह नहीं खेल रहे थे वह बेहतरीन थी। वो हमारे लिए काफी मददगार थे। आज के नतीजे के वह हकदार हैं। उन्होंने सबसे मुश्किल समय में बल्लेबाजी की। हमारी रणनीति थी कि जब 100 रन की पार्टनरशिप हो तो 31-40वे ओवर में मैंने शिखर से कहा था कि अब गेंदबाजों पर हावी होते हैं। लेकिन कुछ विकेट गिरने की वजह से हम थोड़ा पीछे हुए।

शतक से चूके शिखर

शतक से चूके शिखर

बता दें कि शिखर धवन ने मैच में जबरदस्त पारी खेलते हुए 98 रनों की बेहतरीन पारी खेली। शिखर धवन ने 106 गेंदो का सामना करते हुए 11 चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि शिखर महज 2 रन से शतक से चूक गए। शतक से चूकने के बाद शिखर ने कहा कि थोड़ा सा अफसोस हुआ था, लेकिन कोई बात नहीं शतक तो आते रहेंगे, लेकिन मैंने रन बनाए इस बात की मुझे खुशी है।

Story first published: Wednesday, March 24, 2021, 10:28 [IST]
Other articles published on Mar 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+