नई दिल्ली। एशिया कप 2018 में शानदार मुकाबले जारी हैं, वहीं अगर भारतीय टीम की बात करें तो इस टूर्नामेंट में रोहित की कप्तानी में भारत एक अलग ही लय में नजर आ रही है। अब तक खेले गए चारों मुकाबले में भारत ने धमाकेदार जीत दर्जी की है, वहीं पाकिस्तान को भारत ने पहले मैच में 8 विकेट से तो दूसरे मुकाबले में 9 विकेट की करारी शिकस्त भी दी है। इस सीरीज से पहले माना जा रहा था कि भारतीय टीम विराट की अनुपस्थिति में कुछ ज्यादा बेहतर नहीं कर पाएगी लेकिन अब तक खेले गए मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने उनकी कमी नहीं खलने दी है। ऐसे में विराट कोहली ने भी टीम को लेकर ये बड़ी बात कही ।
ये भी पढ़ें-5 दिन में टीम इंडिया ने दूसरी बार किया पाक पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', बनाए एक पे एक 11 रिकॉर्ड
Well done boys. What a joy to watch.Great win for us. Onwards and upwards 💪🇮🇳 #INDvPAK #AsiaCup2018
— Virat Kohli (@imVkohli) September 23, 2018
कोहली ने दी विराट प्रतिक्रियाः भारत ने सुपरफोर के मुकाबले में पाक को 9 विकेट की करारी शिकस्त दी तो विराट ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि बहुत बढ़िया साथियों। देखकर मजा आ गया। हमारे लिए शानदार जीत। टीम ऐसे ही सफलता पाती रहे। गौरतलब हो कि भारत ने टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए पाक को 237 रन पर ही समेट दिया। वहीं धवन और रोहित शर्मा इस मुकाबले में एक अलग ही लय में नजर आए और हर गेंदबाज की जमकर खबर ली। दोनों ने शतक जड़ते हुए भारत को 9 विकेट से जीत दिलाई।