For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले इन दो खिलाड़ियों की तारीफ में कही बड़ी बात

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गई सीरीज में खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ की है। तेज गेंदबाज उमेश यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 10 विकेट झटके, जिससे भारत इस मैच को 10 विकेट से जीतने में सफल रहा।

कोहली ने उमेश के प्रदर्शन से प्रभावित होकर कहा कि, 'मुझे लगता है कि उमेश ने अपने करियर का लाजवाब प्रदर्शन किया और वह इस प्रदर्शन को आगे और अच्छा करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैच काफी मुश्किल हो सकते हैं क्योंकि कूकाबूरा गेंद ऐसा बर्ताव नहीं करती है जैसा इंग्लैंड में करती है, इसलिए आपको पूरे दिन रफ्तार और लाइन लेंथ को ध्यान में रखकर गेंदबाजी करनी होगी। इस दृष्टि से उमेश ऑस्ट्रेलिया में खेलने के लिए बिलकुल सही हैं। उमेश की गेंदों में तेजी है, उसका फिटनेस स्तर पूरे दिन गेंदबाजी के लिए बेहतर है।

कोहली ने पृथ्वी और ऋषभ पंत की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि पृथ्वी शानदार खिलाड़ी है। और पंत निडर खिलाड़ी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ जगहों पर जहां उन्हें ध्यान देने की जरूरत है, उन्हें बताया जाएगा। लेकिन, दोनों खिलाड़ी बहुत ही प्रतिभावान हैं और टीम इंडिया में अपना स्थान सुरक्षित कर रहे हैं। उन्हें मालूम है कि टीम में शामिल होने के लिए और बने रहने के लिए क्या जरूरी है।

Story first published: Wednesday, October 17, 2018, 10:23 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+