ये खिलाड़ी वर्ल्डकप जीतने वाली टीम का था हिस्सा, आज पैसों की खातिर चला रहा है दुकान
कोलंबो। लगभग हर देश अपने क्रिकेटरों पर जमकर पैसा बहा रहा है। यहां तक कि आईपीएल जैसे टूर्नामेंट के जरिए खुद खिलाड़ी करोड़ों में रुपए कमा रहे हैं। लेकिन क्रिकेट की इस चकाचौंध में कई खिलाड़ी गायब हो गए। आज हम बात कर रहे हैं श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज उपुल चंदाना की, चंदाना अब पैसों के लिए दुकान चला रहा है। कभी श्रीलंका के सबसे शानदार लेग स्पिनर में से एक माने जाने वाले चंदाना की मौजूदगी में श्रीलंका टीम ने 1996 में भारत में आयोजित हुआ क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था।

चंदाना की दुकान का नाम चंदाना क्रिकेट शॉप है
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक उपुल चंदाना फिलहाल अपने परिवार का पेट भरने के लिए स्पोर्ट्स गुड्स की दुकान चला रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक चंदाना की दुकान का नाम चंदाना क्रिकेट शॉप है जो कोलंबो के नॉनडेस्क्रिप्ट क्रिकेट क्लब के अंतर स्थित है। चंदाना की दुकान में क्रिकेट के अलावा टेबल टेनिस रैकेट, जॉगिंग शूज और टेनिस बॉल भी बेची जाती है। चंदाना ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि दुकान खोलने के पीछे का कारण पैसों की कमी थी। क्योंकि क्रिकेट से उन्हें इतने पैसे नहीं मिले थे जिससे कोई बड़ा बिजनेस स्थापित किया जा सकता।

मैं क्रिकेट का ग्लैमर्स ब्वॉय नहीं थाः चंदाना
चंदाना ने अपने करीबी दोस्त व पूर्व श्रीलंकन लीजेंड खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अधिकतर समय टीम से बाहर रखा। चंदाना कहते हैं- "मैं क्रिकेट का ग्लैमर्स ब्वॉय नहीं था जिस वजह से मुझे विज्ञापन और एंडोर्समेंट भी नहीं मिलते थे।"

इंडियन क्रिकेट लीग से जुड़ने का फैसला सबसे गलत था
चंदाना अपनी लाइफ का सबसे गलत निर्णय के बारे में बताते हुए कहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर होने के बाद 2007 में अनौपचारिक इंडियन क्रिकेट लीग से जुड़ने का फैसला किया। जोकि सबसे गलत निर्णय था। चंदाना पर ना सिर्फ बैन लगा दिया गया बल्कि कॉन्ट्रेक्ट में बताया गया अमांउट भी पूरा नहीं दिया गया। चंदाना ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "अगले साल ही उन्होंने IPL शुरू कर दिया और मेरे 60 हजार डॉलर अभी तक नहीं दिए गए।"

कमाल का रहा है करियर
चंदाना के गेंदबाजी करियर की बात करें तो चंदाना ने 16 टेस्ट मैच और 147 वनडे मैच खेले। टेस्ट में उन्होंने 37 विकेट लिए हैं। एक बार उन्होंने 10 विकेट भी लिए थे। वनडे करियर की बात करें तो 147 मैचों में चंदाना ने 151 विकेट चटकाए। चंदाना टीम में ऑलराउंडर का काम करते थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
