INDVS AUS : मैच से पहले ही विराट, पंत और पृथ्वी शॉ आपस में भिड़ गए !

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज से पहले एकमात्र अभ्यास मैच का पहला दिन भी बारिश के कारण धुल गया। भारत का यह प्रैक्टिस मैच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से है। ऐसे में टीम इंडिया न प्रैक्टिस कर पाई और न मैच खेल पाई। भारत को प्रैक्टिस करने को क्या नहीं मिला तो पृ्थ्वी शॉ और विराट कोहली और ऋषभ पंत आपस में ही उलझ गए।

खाली समय में हुआ पहले वर्कआउट

दरअसल हुआ यह कि जब सुबह भारी बारिश के कारण मैच नहीं हो सका तो विराट कोहली जिम पहुंच गए और ईशांत शर्मा-मुरली विजय के साथ वर्कआउट किया। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर इस फोटो को शेयर किया है। उन्होंने लिखा- ऐसा नहीं लग रहा है कि बारिश रुकेगी। सोचा दिन को अच्छा बनाया जाए। एक्सरसाइज करना मजेदार रहा।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कोहली की बादशाहत बरकरार, रबाडा बने नंबर एक गेंदबाज

कोहली, पंत और शॉ की लड़ाई

जिम में वर्कआउट करने के अलावा कोहली ने दरअसल खाली समय में PS4 पर वीडियों गेम भी खेला। बता दें कि पीएस 4 खाली समय में टीम इंडिया का भरोसेमंद साथी है। जब बारिश ने थमने का नाम नहीं लिया तो भारतीय कप्तान कोहली, पृथ्वी शॉ और पंत आपस में गेम खेलने में टाइम पास करने लगे। इस दौरान टीम इंडिया ने जमकर मस्ती भी की। पृथ्वी शॉ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की। जिसमें विराट कोहली और रिषभ पंत नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में विराट कोहली प्ले स्टेशन का माउस लेकर बैठे हैं। विराट कोहली ने होटल के रूम में पृथ्वी शॉ और रिषभ पंत के साथ पीएस-4 खेला।

फटाफट क्रिकेट के बाद अब 'असली' टेस्ट

फटाफट क्रिकेट के बाद अब 'असली' टेस्ट

बता दें कि टीम इंडिया की टेस्ट मैचों की सीरीज 6 दिसंबर से शुरू हो रही है। पहला मैच एडीलेड में खेला जाएगा। भारत टीम से इस बार काफी उम्मीदें हैं। स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी में भारत के पास सीरीज कब्जाने का सुनहरा मौका है। इससे पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर छूटी है। बारिश के कारण इस सीरीज का भी एक मैच धुल गया था।

Story first published: Thursday, November 29, 2018, 10:49 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+