मोहाली में विराट के बल्ले से निकली टीम इंडिया की जीत, बनाया कई रिकॉर्ड
नई दिल्ली। मोहाली में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वनडे मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। तीसरे वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के हीरो रहे कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और उपकप्तान और टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली।
विराट की विराट पारी
जहां कप्तान धोनी ने शानदार 80 रनों की पारी खेली तो विराट कोहली ने अपने करियर का 26वां शतक जड़ दिया। कोहली ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 154 रनों की पारी खेली और 10 गेंद शेष रहते ही न्यूजीलैंड के हाथों से जीत छीन ली।
बनाए कई रिकॉर्डस
अपने शतकीय पारी के साथ कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। मोहाली मैच में खेलते हुए कोहली ने अपने वनडे करियर का 26वां शतक लगाया, जो कि किसी बल्लेबाज से तेज था। इस शतक के साथ ही वो शतकों के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए।
सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी
इस पारी के साथ ही विराट कोहली मे सचिन तेंदुलकर के उन शतकों की बरबरी कर ली, जिसे लक्ष्य का पीछा करते हुए लगाया गया है। विराट ने सचिन के उन 14 शतकों की बराबरी कर ली, जिसे उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए लगाया गया। विराट कोहली भारत के मैदान पर सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। विराट के रनों ने जहां कई रिकॉर्ड बना लिए तो वहीं उन्होंने टीम इंडिया के लिए विजय रन भी विराट के बल्ले से ही निकला।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
