गांगुली एक बार फिर हुए फ्लाप
{image-sourav+ganguly_05102008.jpg hindi.mykhel.com}चेन्नई, 5 अक्टूबर: टेस्ट टीम में चुने जाने का चयन जहां युवा लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने एक और शानदार प्रदर्शन के साथ मनाया वहीं पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली अपनी फार्म साबित करने में विफल रहे।
अमित मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए 81 रन पर छह विकेट लेकर न्यूजीलैंड (ए) को चार दिवसीय क्रिकेट मैच के दूसरे दिन 315 रन पर समेट दिया।
भारत (ए) ने इसके जबाव में खेल समाप्त होने तक तीन विकेट खोकर 162 रन बना लिए हैं। खेल समाप्ति के समय ओपनर एम. विजय 76 रन (192 गेंद 9 चौके, 2 छक्के) और चेतेश्वर पुजारा 49 रन (115 गेंद, चार चौके) पर थे।
इस मैच में सभी की निगाहों का केन्द्र बने पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को प्रभावित करने में विफल रहे। चयनकर्ताओं ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्टों की श्रृंखला के पहले दो मैचों में गांगुली को चुना है और यह मैच उनके लिए अपनी फार्म, फिटनेस साबित करने का बेहतरीन मौका था, लेकिन वह 14 रन बनाकर रन आउट हो गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications